लाइफस्टाइल
Taro leaves Benefits: अरबी के पत्ते सेहत के लिहाज से काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं, इनके सेवन से कई तरह की गंभीर समस्याएं दूर होती हैं. हालांकि इसके सेवन से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें...
Arbi Ke Patte ke Fayde: मानसून में आमतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियों से परहेज करने की सलाह दी जाती है. हालांकि आज हम आपको एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी के बारे में बताने जा रहे है, जो इस मौसम में आसानी से उपलब्ध होती है और लोग इसे बड़े चाव से खाई जाती है. इसे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी माना जाता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं अरबी के पत्ते के (Taro leaves) बारे में, जिसे ‘घुइयां का पत्ता’ भी कहते हैं.
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है. हालांकि इसे खाने से पहले कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेना जरूरी है.
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें मौजूद विटामिन C, विटामिन A, फोलेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. मानसून में जहां बाकी पत्तेदार सब्जियां न खाने की सलाह दी जाती है तो वहीं अरबी के पत्ते से बने व्यंजन पारंपरिक रूप से खाए जाते हैं. इन पत्तों में एंटीऑक्सिडेटिव, एंटी-डायबिटिक, एंटी-कैंसर, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है.
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे अरबी के पत्ते खाना खतरनाक हो सकता है, इनमें ऑक्सलेट नामक तत्व होता है, जो गले में जलन या किडनी स्टोन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. ऐसे में इसका कोई भी डिश बनाने के लिए इसे सही तरीके से तैयार करना और पकाना बहुत जरूरी है.
- इसके लिए सबसे पहले हरे-ताजे और बिना दाग वाले पत्तों को चुनें और डंठल काटें और पत्तों को बहते पानी में अच्छी तरह धो लें. समय हो तो पत्तों को कुछ देर तक पानी में भिगोएं, इससे ऑक्सलेट निकल जाते हैं.
- इसके लिए पत्तों को कम-से-कम 10-15 मिनट तक उबालें जब तक वे पूरी तरह मुलायम न हो जाएं, इससे जहरीले तत्व नष्ट हो जाते हैं और अब आप उबले पत्तों को अपने डिश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
- पकाते वक्त या उसके बाद इसमें नींबू, इमली या दही जैसी खट्टी चीजें डालना न भूलें, ये ऑक्सलेट न्यूट्रलाइज करने में मदद करते हैं. इसके अलावा ध्यान रखें कि कच्चे पत्तों को काटते समय हाथों में जलन या खुजली हो सकती है, इससे बचने के लिए ग्लव्स जरूर पहनें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.