Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Hair Fall से हैं परेशान? शिकाकाई के साथ मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, जड़ से मजबूत और काले होंगे बाल

Shikakai For Hair: अगर आप हेयर फॉल और सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं, तो बालों में शिकाकाई के साथ ये 3 चीजें मिलाकर लगाएं. इससे बालों से जुड़ी हर समस्या से आपको निजात मिल जाएगा.

Hair Fall से हैं परेशान? शिकाकाई के साथ मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, जड़ से मजबूत और काले होंगे बाल

Hair Fall से हैं परेशान? शिकाकाई के साथ मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बालों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट के बजाए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. आज हम आपको ऐसे ही एक नेचुरल चीज के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं शिकाकाई की, जिसका इस्तेमाल सदियों से बालों की केयर के लिए किया जा रहा है. ये न केवल बालों को काला बनाता है, बल्कि बालों को जड़ से मजबूत करता है. इतना ही नहीं, शिकाकाई हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है और हेयर फॉल  रोकता है. 

शिकाकाई से बना हेयर पैक लगाने से बाल मोटे और स्ट्रॉन्ग होते हैं और बालों में कंडीशनिंग आती है. ये बालों पर मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है और ड्राई हेयर को सॉफ्ट और चमकदार बनाता है. 

शिकाकाई-दही का पैक लगाएं

अगर आप हेयर फॉल से परेशान हैं तो शिकाकाई के साथ दही मिलाकर उसका पैक लगाएं. दरअसल, दही और शिकाकाई का पैक बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं और बालों में निखार भी आता है. इसके लिए इस पेस्ट से स्कैल्प की मसाज करें और उसे बालों पर आधा घंटे तक लगाकर छोड़ दें. फिर आधे घंटे बाद इस पेस्ट को माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें.  

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips in Monsoon: उमस में चमकेगा आपका चेहरा, इन चीजों का करें इस्तेमाल

शिकाकाई-शहद का पैक लगाएं

बढ़ते हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए शिकाकाई पाउडर को पानी में डालकर उसे कुछ देर गैस पर पकाएं. 
फिर कुछ देर बाद पानी को गैसे से उतार लें और उसे छान लें. इसके बाद इस पानी में 3-4 चम्मच शहद मिलाएं और तैयार पेस्ट को स्प्रे की मदद से पूरे बालों में लगाकर कुछ देर मसाज करें. साथ ही इस पेस्ट को आधा घंटा स्कैल्प पर लगा रहने दें और फिर वॉश कर लें. ऐसे में शहद और शिकाकाई बालों पर टॉनिक की तरह असर करेगा और इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत और काले रहेंगे. 

शिकाकाई और जैतून का तेल लगाएं

इसके अलावा अगर आप हेयर फॉल से परेशान हैं तो शिकाकाई के साथ जैतून के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. औषधीय गुणों से भरपूर जैतून का तेल और शिकाकाई का इस्तेमाल बालों को जड़ों से मजबूत करता है और बालों की परेशानी को दूर करता है. इतना ही नहीं, इसका इस्तेमाल से स्कैल्प और बालों की समस्याएं दूर होती है.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर जिद्दी झाइयों और दाग-धब्बों का नहीं रहेगा नामोनिशान, कुछ दिन फेस पर लगा लें ये पेस्ट

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement