Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: सुबह-सुबह चेहरे पर लगाएं ये 6 चीजें, स्किन हो जाएगी मुलायम और चमकदार 

Morning Skin Care Tips: स्किन को मुलायम, चमकदार बनाने के लिए आपको इन 6 नेचुरल चीजों का इस्तेमाल रोज सुबह जरूर करना चाहिए. इन्हें सुबह उठते ही चेहरे पर लगाने से त्वचा पर चमक आ सकती है...

Latest News
Skin Care Tips: सुबह-सुबह चेहरे पर लगाएं ये 6 चीजें, स्किन हो जाएगी मुलायम और चमकदार 

सुबह-सुबह चेहरे पर लगाएं ये 6 चीजें, स्किन हो जाएगी मुलायम और चमकदार

Add DNA as a Preferred Source

Morning Skin Care Tips: सुबह-सुबह अगर आपको स्किन बेजान और थकी-थकी सी लगती है? तो शायद आपकी स्किन को चाहिए थोड़ी-सी मॉर्निंग स्किन केयर. जी हां, सुबह दिन की शुरुआत करने से पहले सिर्फ 5 मिनट अपनी त्वचा को देंगे तो इससे न सिर्फ स्किन हेल्दी दिखेगी, बल्कि स्किन मुलायम और चमकदार हो जाएगी. इसके लिए आपको इन 6 नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना है. इन्हें सुबह उठते ही चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा पर चमक आ सकती है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में... 

 सुबह चेहरे पर लगाएं ये चीजें 

खीरे का रस: सुबह-सुबह खीरे का ठंडा रस चेहरे पर लगाएं, इससे स्किन तुरंत फ्रेश और शांत हो जाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. 

शहद: शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को बैक्टीरिया से बचाने में काफी फायदेमंद साबित होते हैं, ये त्वचा को डीपली हाइड्रेट करते हैं. ऐसे में सुबह उठकर चेहरे पर शहद लगाना चाहिए और 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे धोना चाहिए. 

बर्फ: पफी फेस या डार्क सर्कल्स से परेशान रहते हैं तो सुबह उठते ही चेहरे पर बर्फ मलें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन तुरंत टाइट होती है. 

गुलाब जल: इसके अलावा गुलाब जल को स्प्रे बॉटल में भरकर सुबह-सुबह चेहरे पर छिड़कने से स्किन पर ताजगी महसूस होती है, इससे पीएच बैलेंस भी बना रहता है.

कच्चा दूध: वहीं कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करता है. ऐसे में सुबह चेहरे पर रूई से दूध लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे साफ पानी से धोएं. आपको फर्क दिखेगा.

एलोवेरा जेल: इसके अलावा एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ उसे रिपेयर करने में मदद करता है. ऐसे में सुबह-सुबह एलोवेरा जेल हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज किया जा सकता है. इससे स्किन पर निखार आता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement