Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Cholesterol से छुटकारा दिला सकता यह असरदार नुस्खा, सुबह खाली पेट लेने से मिलेंगे कई फायदे  

Cholesterol Remedies: शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में सेब का सिरका इस समस्या से निजात पाने का कारगर उपाय हो सकता है.

Latest News
Cholesterol से छुटकारा दिला सकता यह असरदार नुस्खा, सुबह खाली पेट लेने से मिलेंगे कई फायदे  

Cholesterol Remedies

Add DNA as a Preferred Source

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अनियमित खान-पान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. खास तौर पर बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का एक बड़ा कारण है. दुनियाभर में लाखों लोग इससे परेशान हैं. ऐसे में लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए अक्सर प्राकृतिक उपायों की मदद लेते हैं. ऐसा ही एक कारगर और घरेलू उपाय है सेब के सिरके का सेवन करना. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने समेत कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. आइए यहां जानते हैं कि सेब के सिरके का सेवन सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है और कैसे इसका सेवन करना चाहिए.

सेब के सिरके के फायदे

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद 
सेब का सिरका हाई कोलेस्ट्रॉल में बहुत फायदेमंद होता है. इसे सुबह खाली पेट लेने से शरीर एसिटिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अधिक प्रभावी हो सकता है.

ब्लड शुगर कंट्रोल करें
सेब का सिरका खाने के बाद अचानक बढ़े ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है और अप्रत्यक्ष रूप से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में भी मदद करता है.

वजन घटाने में 
इसे खाली पेट पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है और आप गैर जरूरी खाना खाने से बचते हैं. यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा दे सकता है, जिससे वजन कम करने में बहुत मदद मिल सकती है.

पाचन में फायदेमंद
सेब का सिरका  पाचन एंजाइमों को एक्टिवेट करता है और पेट में एसिड के स्तर को बैलेंस करने में मदद कर सकता है. यह पाचन में सुधार करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बढ़ाता है.


यह भी पढ़ें:IRCTC लेकर आया Rameshwaram Tour Package, कम खर्च में कर सकेंगे अच्छी यात्रा, मिलेंगे कई सुविधाएं


शरीर को डिटॉक्सिफाई करें 
यह लिवर की फंक्शनिंग को बेहतर करने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर अंदर से साफ और स्वस्थ रहता है.

कैसे करें सेवन?
सुबह खाली पेट सेब के सिरका का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. एक गिलास गुनगुने पानी में लगभग 2 चम्मच साफ, बिना फिल्टर किया हुआ एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं. इसे धीरे-धीरे पिएं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement