Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Anushka Sharma-Virat Kohli Farmhouse: विरुष्का ने खरीदा आलीशान फार्महाउस, सवा करोड़ से ज्‍यादा का भरा है टैक्‍स

Anushka Sharma-Virat Kohli New Farmhouse: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में मुंबई के अलीबाग में एक लग्‍जीरियस फार्महाउस खरीदा है. इस फार्म हाउस के लिए कपल ने सवा करोड़ से ज्‍यादा का टैक्‍स भरा है.

Latest News
Anushka Sharma-Virat Kohli Farmhouse: विरुष्का ने खरीदा आलीशान फार्महाउस, सवा करोड़ से ज्‍यादा का भरा है टैक्‍स


Anushka Sharma-Virat Kohli New Farmhouse

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Viranushka Mumbai Farmhouse Rate: देश के पावर कपल विरुष्का यानी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है कि अब ये सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली अब मुंबई के पास आलीशान अलीबाग इलाके में आठ एकड़ के फार्महाउस के मालिक बन गए हैं।

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अलीबाग में अपने नए आलीशान फार्महाउस के लिए करीब 19.24 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विरानुष्का (Viranushka) ने गणेश चतुर्थी पर यानी 31 अगस्त को ये फार्महाउस खरीदा है. 

Anushka Sharma-Virat Kohli New Farmhouse

8 एकड़ में फैला है फार्महाउस
अलीबाग के एक गांव जीराड के पास 8 एकड़ जमीन पर बने इस फार्महाउस के लिए कपल ने टैक्‍स के तौर पर सरकारी खजाने में 1.15 करोड़ रुपये जमा किए हैं. विराट की अनुपस्थिति में, उनके भाई विकास कोहली ने भुगतान किया क्योंकि क्रिकेटर एशिया कप टूर्नामेंट के लिए दुबई में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक भुगतान समीरा हैबिटेट्स नाम की एक जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने किया था. दंपति ने 3.35 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी जमा की.

हाल ही में रवि शास्त्री ने बनाया घर
बता दें कि पूर्व क्रिकेटर, राष्ट्रीय कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने भी करीब एक दशक पहले अलीबाग में एक घर बनाया था और कई बॉलीवुड स्‍टार्स के आलीशान फार्महाउस भी यहां पहले से मौजूद हैं. 

Anushka Sharma-Virat Kohli New Farmhouse

किशोर कुमार के बंगले को भी लिया लीज पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने हाल ही में बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार का जुहू वाले बंगले का एक हिस्सा लीज पर लिया, जहां वे एक रेस्त्रां बनवा रहे है और इसे तैयार करने का काम भी तेजी से चल रहा है. कहा जा रहा है रेस्त्रां तैयार और अगले महीने दिवाली के मौके पर इसे शुरू कर दिया जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement