Advertisement

Anti Aging Tips: उम्र के साथ ढीली पड़ रही है त्वचा, इन 5 आदतों से लंबे समय तक जवां रहेगी स्किन

Habits that Make You Younger: बढ़ती उम्र का असर स्किन पर दिखने लगा है तो आपको इन आदतों को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए. इससे आपकी त्वचा जंवा रहेगी.

Latest News
Anti Aging Tips: उम्र के साथ ढीली पड़ रही है त्वचा, इन 5 आदतों से लंबे समय तक जवां रहेगी स्किन

Anti Aging Tips

Add DNA as a Preferred Source

Best Beauty Tips: उम्र बढ़ने का असर सबसे पहले स्किन पर नजर आता है. रोजमर्रा की कई आदतों को अपनाने से आप स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रख सकते हैं. आज हम आपको ऐसी आदतों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अपनाने से स्किन में कसावट आती है और झुर्रियां नहीं पड़ती हैं. इन्हें अपनाकर आप 40-50 की उम्र में भी त्वचा को 20-25 तक की उम्र तक जवां बना सकते हैं.

जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये 5 आदतें (5 Habits For Younger Looking Skin)
सनस्क्रीन का इस्तेमाल

रोजाना धूप के संपर्क में आने से स्किन धीरे-धीरे डैमेज होने लगती है. स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणें से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप सनस्क्रीन लगाते हैं तो धूप के कारण त्वचा का निखार कम नहीं होगा. सनस्क्रीन स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें.

भरपूर नींद है जरूरी

आजकल लोगों की बिगड़ता लाइफस्टाइल भी लोगों को समय से पहले बूढ़ा बना देता है. आपको 7-8 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए. नींद की कमी त्वचा को तेजी से बूढ़ा बना सकती हैं. अच्छी और स्वस्थ नींद लेने से सेहत भी अच्छी रहती है.


लौंग लत्ता, देहाती रसगुल्ला और दही जलेबी, महाकुंभ जाने वाले जरूर खाएं प्रयागराज के ये 5 फूड्स


एक्टिव लाइफस्टाइल

आपको एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए. यह आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ ही आपको भी जवां बनाए रखेगा. अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज और योगा को शामिल करें.

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी होता है. इसके लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं. दिनभर में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं.

एंटी-एजिंग फूड्स खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां, बेरीज, बीज, सूखे मेवे और विटामिन सी से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें. इन चीजों को खाने से स्किन हेल्दी रहती है. इसके अलावा जंक फूड्स और फास्ट फूड्स से परहेज करें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement