Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Numerology: भेड़ चाल में न चलें अपनी जन्म तारीख से जानें 'लकी करियर ऑप्शन', खूब मिलेगी तरक्की

Career According to Mulank Number: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते है. इसके अलावा मूलांक के जरिए व्यक्ति क्षमताओं और गुणों की पहचान कर करियर चुन सकता है. ऐसे में सफलता पाने की संभावना बढ़ जाती है.

Latest News
Numerology: भेड़ चाल में न चलें अपनी जन्म तारीख से जानें 'लकी करियर ऑप्शन', खूब मिलेगी तरक्की

Numerology

Add DNA as a Preferred Source

Numerology For Career Guide: व्यक्ति के मूलांक के जरिए उसके बेस्ट करियर ऑप्शन के बारे में जान सकते हैं. मूलांक (01 से 09) के लिए अलग-अलग करियर विकल्प बेहतर होते हैं जिसमें आपको मान-सम्मान और धन मिलेगा. जन्म तारीख के मेल से मूलांक को निकाल सकते हैं. जैसे किसी का जन्म 15 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+5 यानी 6 होगा. वहीं किसी का जन्म 29 तारीख को हुआ है तो मूलांक 2+9=11 और 1+1 यानी 2 होगा. इस तरीके से आप मूलांक पता कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, किस मूलांक के लोगों के लोग कौन सा करियर अच्छा होता है.

किस मूलांक के लिए कौन सा करियर ऑप्शन है बेस्ट? (Best Career Guide As Per Mulank Number)

मूलांक 1 के लिए करियर ऑप्शन

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 1 होता है. इन लोगों में नेता और निर्णायक के गुण होते हैं. आप लोगों को बिज़नेस, राजनीति, मैनेजमेंट, प्रशासन, और सरकारी सेवाओं में करियर बनाना चाहिए.

मूलांक 2 के लिए करियर ऑप्शन

2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. यह लोग संवेदनशील और रचनात्मक होते हैं. काउंसलिंग, शिक्षा, मनोविज्ञान के क्षेत्र में आपको अपना करियर बनाना चाहिए.

मूलांक 3 के लिए करियर ऑप्शन

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है तो मूलांक 3 होगा. 3 मूलांक वाले लोग क्रिएटिव होते हैं इन लोगों को लेखन, मीडिया, मार्केटिंग, और अभिनय में अपना करियर बनाना चाहिए. इन क्षेत्रों में बेहतर काम कर सकते हैं.

मूलांक 4 के लिए करियर ऑप्शन

जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 वाले लोगों का मूलांक 4 होता है इन लोगों के लिए इंजीनियरिंग, अकाउंटिंग, लॉ, रिसर्च, और टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना बेहतर होता है.

मूलांक 5 के लिए करियर ऑप्शन

5, 14, 23 को पैदा हुए लोगों का मूलांक 5 होता है. यह लोग ट्रैवलिंग, मार्केटिंग, मीडिया, और पब्लिक रिलेशंस में अपना करियर बना सकते हैं. इन क्षेत्रों में आपको खासी सफलता मिलेगी.

मूलांक 6 के लिए करियर ऑप्शन

किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इन लोगों के लिए फैशन, इंटीरियर डिज़ाइन, होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना अच्छा होता है.

मूलांक 7 के लिए करियर ऑप्शन

जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 7 होता है. यह लोग अपना करियर साइंस, फिलॉसफी, मेडिटेशन, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक गुरु के रूप में बना सकते हैं.

मूलांक 8 के लिए करियर ऑप्शन

जन्म तारीख 8, 17, 26 वालों यानी मूलांक 8 वालों को अपना करियर बिज़नेस, बैंकिंग, प्रशासन, और लॉ से जुड़े क्षेत्र में बनाना चाहिए. यह करियर विकल्प आपके लिए बेहतर हैं.

मूलांक 9 के लिए करियर ऑप्शन

मूलांक 9 वालों की जन्म तारीख 9, 18, 27 होती है. आर्मी, पुलिस, स्पोर्ट्स और चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाान इन लोगों के लिए अच्छा होता है. आप यहां बताए मूलांक और करियर ऑप्शन के अनुसार जीवन में बहुत आगे बढ़ सकते हैं.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement