Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

पेट से लेकर मुंह तक, कई बीमारियों का रामबाण इलाज है यह फल, जानें कैसे करें सेवन

Amla Benefits: आंवला एक औषधीय फल है, जो स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसका रोजाना सेवन शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है.

Latest News
 पेट से लेकर मुंह तक, कई बीमारियों का रामबाण इलाज है यह फल, जानें कैसे करें सेवन

amla benefits

Add DNA as a Preferred Source

बाजार में कई ऐसे फल पाए जाते हैं  जिन्हें कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है. ऐसा ही एक कमाल का फल है आंवला जिसे स्वास्थ्य के लिए अमृत माना जाता है. इसका स्वाद भले ही खट्टा और कसैला हो लेकिन इसमें कमाल के गुण होते हैं.आयुर्वेद में इसे चमत्कारी औषधि माना जाता है जो पेट की समस्याओं से लेकर मुंह के रोगों तक कई बीमारियों के लिए रामबाण साबित हो सकती है. आइए यहां जानते हैं आंवला खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं.

आंवले के फायदे

 पाचन को बेहतर करता है 
आंवला फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है जो हमारी आंतों को साफ करता है और मल त्याग को नियमित बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. इसके अलावा यह अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है.

इम्यूनिटी मजबूत करता है 
आंवला इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में बहुत कारगर है. इसमें संतरे से कई गुना ज्यादा विटामिन सी होता है, जो हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है और कई बीमारियों को दूर रखता है.

आंखों के लिए फायदेमंद
आंवला आंखों के लिए वरदान माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, मोतियाबिंद का खतरा कम होता है और खुजली जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है.

मुंह के स्वास्थ्य 
आंवले मुंह की बदबू को दूर करनें में कारगर हो सकते हैं. इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते है मुंह में पनपने वाले बैड बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंह में होने वाले छालों की समस्या को दूर कर सकते हैं.


यह भी पढ़ें:शरीर की चर्बी कम करने के लिए हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए ये 5 खास चीजें


पेट के अल्सर में राहत
आंवला पेट में ज्यादा एसिड के उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे पेट के अल्सर से राहत मिलती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.

कैसे करें सेवन?
आंवला को आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. रोज सुबह खाली पेट कच्चा आंवला खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. आप ताजा आंवला जूस पी सकते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जा सकता है जो कई बीमारियों को दूर रखता है.
 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement