Advertisement

White Hair Remedies: सफेद बालों को खत्म कर देगा ये हरा फल, खाने और लगाने से जड़ों तक काले और घने हो जाएंगे बाल

सब्जी से लेकर फलों में शामिल आंवला और बालों दोनों के लिए ही बेहतर है. इसे खाने और लगाने से कई ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं, जिनसे बाल काले और घने हो जाते हैं. 

Latest News
White Hair Remedies: सफेद बालों को खत्म कर देगा ये हरा फल, खाने और लगाने से जड़ों तक काले और घने हो जाएंगे बाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (White Hair Get Black Natural Home Remedies) बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन तब जब यह एक उम्र के बाद हो, कम उम्र में बाल सफेद होने की वजह बीमारी, खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और खराब खानपान की वजह से पोषक तत्वों की कमी हैं. यही वजह है कि आज के समय में 20 साल युवा भी बालों के सफेद होने की समस्याओं से जूझ रहे हैं. 

बालों के सफेद होने की वजह जेनेटिक, हार्मोन और स्ट्रेस से जुड़ा होना है. इन्हें फिर से काला करने के लिए लोग डाई, कलर और दवाओं का सहारा लेते हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सकों की मानें तो कम उम्र में सफेद हुए बालों को फलों के खाने से ही नहीं उन्हें लगाने से भी काला किया जा सकता है. ऐसे कई सारे नुस्खें हैं, जिनसे बालों को एक बार फिर से काला किया जा सकता है. फलों का सेवन करने से लेकर लगाने से बाल काले ही नहीं जड़ों से मजबूत और शाइनी भी हो जाएंगे. आइए जानते हैं किन फलों को खाने और बालों पर लगाने से होता है फायदा... 

बालों के लिए पोषक तत्वों से भरा है हरा आंवला

आंवला सेहत के लिए जितना फायदेमदं हैं. उतना ही बालों के लिए भी है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों केा काला, मजबूत, शाइनी और सुंदर बनाते हैं. बालों पर आंवला लगाने के लिए एक ताजा हरा आंवला लेकर उसे काट लें. इसके बीज को निकालकर अच्छे से पीस लें. अब इसमें आधार चम्मच शिकाकाई और रीठा पाउडर मिला लें. इसका पेस्ट तैयार कर बालों पर मास्क के रूप में लगाए. इसे बाल जल्द ही काले और शाइनी हो जाएंगे. 

एलोवेरा के साथ करें आंवले का इस्तेमाल

आंवले को एलोवेरा जेल के साथ ही इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आंवले के साथ एलोवेरा जेल को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को मास्क के रूप में बालों पर लगाए. इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल काले और शाइनी हो जाएंगे. आंवले में मौजूद कॉपर व दूसरे पोषक तत्व फायदेमंद होते हैं. 

इस समय करना चाहिए इनका इस्तेमाल

आंवले का नेचुरल हेयर मास्क इस्तेमाल करने के लिए सुबह और शाम के समय में ज्यादा अच्छा रहता है. हालांकि इसे दिन में किसी भी टाइम इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन इसे सुबह और शाम लगाना ज्यादा बेहतर होता है. इन्हें लगाने के आधे घंटे बाद बालों को साफ कर लें. इसे बाल काले, जड़ों से मजबूत और शाइनी हो जाएंगे. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement