लाइफस्टाइल
अमरीका में पढ़ी-लिखी जेसिका कुमार बिहार के लड़के से शादी करने के बाद हर भारतीय त्यौहार मनाती हैं. जेसिका छठ भी मना रही हैं.
डीएनए हिंदीः अमरीका के शिकागो की रहने वाली जेसिका कुमार छठ पर अपनी सास के साथ न केवल खाना-पीना बनाने में उनकी मदद करती हैं, बल्कि वह हर हिंदू रस्म को भी मानती हैं. फर्राटेदार हिंदी बोलते हुए जेसिका छठ की बधाईयां भी दे रही हैं और ठेकुआ भी बना रही हैं.
जेसिका अपनी सास के साथ छठ की तैयारियां करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं. जेसिका हर त्यौहार को एंजॉय करती हैं और सबको बधाई भी देती हैं. खास बात ये है कि इस विदेशी महिला के जबान सुनकर आप झटका खा जाएंगे क्योंकि इनके एक्सेंट यानी बात करने के टोन में बिहारी एक्सेंट भी नजर आता है जब वह हिंदी में बात करती हैं.

एक वीडियो में जेसिका उन लोगों की खिंचाई कर रही हैं जो बिहारी लड़के से शादी करने पर उनसे कई तरह के सवाल करते हैं. जेसिका एक वीडियो में अपनी सास के साथ बैठकर बाटी बना रही हैं और उसे खाते हुए खूब चटकारे भी ले रही हैं.
बता दें कि दिवाली, होली और सभी तरह के त्योहार को वह सेलिब्रेट करती हैं और लोगों को दिल खोल कर बधाईंया भी देती हैं. जेसिका को बिहार के रहने वाले लड़के से प्यार हो गया और उन्होने शादी कर ली और भारत आ गईं.
वह भारतीय त्योहारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं. नवरात्रि पर डांडिया खेलते तो कभी ब्लैकबोर्ड पर हिंदी लिखते जेसिका के भारतीय प्रेम को महसूस किया जा सकता है. यही नहीं अधिकतर ही वह भारतीय परिधानों में ही नजर आती हैं. साड़ी और सूट वह खूब पहनती हैं.

जेसिका और उनके पति-बच्चों के बारे में भी जानिए
अभिषेक बिहार से और जेसिका अमेरिका के शिकागो से हैं. जब जेसिका भारत में काम कर रही थी और अभिषेक अमेरिका में पढ़ रहा था. तब उनकी मुलाकात आपसी दोस्तों के जरिए हुई थी.
अमेरिका में 10 साल रहने के बाद अभिषेक को अपने बूढ़े माता-पिता के जरूरत को समझ रहे थे. चूंकि जेसिका ने भारत में अपने पिछले काम के अनुभवों से पहले ही धाराप्रवाह हिंदी सीख ली थी. इसलिए वह शिकागो में अपना जीवन छोड़कर उसके साथ बिहार आने को तैयार थीं और दोनों भारत आ गए.
उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं. जिनकी परवरिश वे बिहार में कर रहे हैं. जेसिका इनविजिबल इंडिया पॉडकास्ट के सह-निर्माता हैं और कंटेंट क्रियेटर भी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.