लाइफस्टाइल
आजकल खानपान की गलत आदतों के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आम हो गई है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो करी पत्ते का पानी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं.
कोलेस्ट्रॉल(Cholesterol) का बढ़ना एक ऐसी समस्या है जो आजकल बहुत आम हो गई है. खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से लोगों के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल(Bad cholesterol) का स्तर बढ़ रहा है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियां, स्ट्रोक जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप एक घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं? हम बात कर रहे हैं करी पत्ते के पानी की. करी पत्ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत मददगार होते हैं. आइए जानते हैं करी पत्ते के फायदे और इसके पानी का सेवन कैसे करें.
करी पत्ते के पानी के फायदे
यह भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा 60 दिन का ये चैलेंज?
कैसे करें सेवन
सबसे पहले ताजे करी पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. फिर एक पैन में पानी उबालें. धुले हुए करी पत्तों को उबलते पानी में डाल दें. इसके बाद धीमी आंच पर 5-8 मिनट तक उबलने दें. फिर ठंडा होने पर पानी को छानकर गिलास में निकाल लें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं और फिर इसे पी सकते हैं. सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.