Advertisement

Hair Care Tips: बालों से जुड़ी इन समस्याओं को दूर रखता है तुलसी का तेल, जड़ से करनी है सफाई तो जरूर करें इस्तेमाल

Hair Care Tips: बालों में तुलसी का तेल लगाने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और रूखापन दूर होता है. यहां जानिए इसके बारे में

Hair Care Tips: बालों से जुड़ी इन समस्याओं को दूर रखता है तुलसी का तेल, जड़ से करनी है सफाई तो जरूर करें इस्तेमाल

बालों से जुड़ी इन समस्याओं को दूर रखता है तुलसी का तेल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सनातन धर्म में तुलसी (Tulsi Plant) को एक पवित्र पौधा माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है. तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं (Tulsi Benefits), जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत को बनाए रखने के साथ-साथ तुलसी बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करती है. दअरसल, बालों की खूबसूरती और सेहत के लिए तुलसी के तेल (Tulsi Oil) का इस्तेमाल किया जाता है. इसके इस्तेमाल से बाल अंदर से मजबूत और खूबसूरत बनते हैं. तो चलिए जानते हैं, बालों को सुंदर और मजबूत बनाए रखने में तुलसी का तेल कितना लाभकारी साबित होता है (Tulsi Oil For Hair Problems). 

बालों का सफेद होना 

बालों पर तुलसी का तेल लगाकर बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है. तुलसी के तेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं. ऐसे में अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो तुलसी के तेल का इस्तेमाल जरूर करें.

यह भी पढ़ें-  इन घरेलू नुस्खों से बंद हो जाएगा बालों का झड़ना, नए बाल भी लगेंगे आने 

स्कैल्प, डैंड्रफ की समस्या

तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण स्कैल्प का सूखापन दूर कर उसे हाइड्रेट करते हैं. इससे डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है. 

ड्राइनेस की समस्या

बालों में तुलसी का तेल लगाने से रूखापन दूर होता है. साथ ही, ये तेल बालों को फ्रेशनर्स देता है, जिससे बालों में वॉल्यूम आता है. इसके अलावा तुलसी का तेल बालों को हाइड्रेट कर स्कैल्प पर बंद पोर्स को खोलता है. इससे बालों को नमी मिलती है और ड्राइनेस को समस्या दूर होती है.

यह भी पढ़ें- सर्दियों में ये 5 फूल बालों को रखेंगे हेल्दी और शाइनी, ऐसे करें इस्तेमाल

हेयर फॉलिकल्स

बालों पर तुलसी का तेल लगाने से बालों का ग्रोथ होता है. इसके साथ ही यह स्कैल्प के ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाता है और हेयर फॉलिकल्स को ब्लॉक होने से बचाता है. इससे बालों का झड़ना भी कम होता है.

बालों को अंदर से करता है साफ

अक्सर प्रदूषण और धूल मिट्टी में सफर करने से बाल गंदे हो जाते हैं, जिससे स्कैल्प में गंदगी जमने लगती है. ऐसे में बाल चिपचिपे हो जाते हैं. तुलसी का तेल आपके स्कैल्प तक पहुंचकर अंदरूनी तौर पर साफ करता है. ऐसे में जड़ से बालों की सफाई के लिए तुलसी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement