Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देती किचन में रखी ये1 सफेद चीज, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Garlic Benefits: लहसुन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लहसुन काफी कारगर साबित हो सकता है.

Latest News
कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देती किचन में रखी ये1 सफेद चीज, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

garlic benefits

Add DNA as a Preferred Source

कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही कई लोग डर जाते हैं. यह हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक प्रकार का फैट है जो शरीर के लिए जरूरी होता है. लेकिन इसकी अधिक मात्रा दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में एक ऐसा खजाना छिपा है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है? आज हम बात कर रहे हैं लहसुन की. लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है.आयुर्वेद में भी लहसुन का इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है. आज हम जानेंगे कि लहसुन सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए.

लहसुन के खाने फायदे

  • लहसुन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं. यह सर्दी-खांसी जैसी सामान्य बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है.
  • लहसुन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है. यह ब्लड प्रेशर को कम करने, ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करने और खून के थक्कों को रोकने में मदद करता है.यह हृदय रोगों के खतरे को कम करता है.
  • लहसुन पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है और पाचन तंत्र को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है. यह कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है. 
  • लहसुन त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासे, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं.
  • लहसुन बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को मजबूत बनाता है. यह डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है.
  • लहसुन कैंसर से लड़ने में मदद करता है. कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि लहसुन कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें:हमेशा पैरों में दर्द, कमजोरी या फटन होती है? तो इन बीमारियों का है संकेत


लहसुन का इस्तेंमाल कैसे करें

लहसुन को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे:

  • आप सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खा सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है.
  • लहसुन की चटनी या पेस्ट बनाकर रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है.
  • लहसुन का तेल सलाद, सूप या अन्य व्यंजनों में स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • लहसुन को तेल में भूनकर सब्जी, दाल या चावल में मिलाया जा सकता है.
  • आप लहसुन की पूड़ी बनाकर नाश्ते में खा सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement