Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, आप भी बना रहे हैं प्लान तो पहले जान लें ये जरूरी बातें

Amarnath Yatra 2025: अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें, ताकि आपको यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े...

Latest News
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, आप भी बना रहे हैं प्लान तो पहले जान लें ये जरूरी बातें

Amarnath Yatra 2025

Add DNA as a Preferred Source

इस बार 3 जुलाई 2025 से अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025) की शुरुआत हो रही है, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अब भक्तों ने तैयारी पूरी कर ली है. अमरनाथ यात्रा को काफी कठिन माना जाता है. इसलिए यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को पहले रजिस्ट्रेशन (Amarnath Yatra) कराना पड़ता है और रजिस्ट्रेशन के साथ ही स्वास्थ्य जांच भी करानी होती है. ऐसे में अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें, ताकि आपको यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े...

सबसे पहले कराएं रजिस्ट्रेशन 

अमरनाथ यात्रा के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना बहुत ही जरूरी है, इसके अलावा यात्रा के दौरान पहचान के लिए आधार कार्ड हमेशा अपने साथ रखें. इस बात का ध्यान रखें कि इस यात्रा में 13 साल से कम और 75 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को यात्रा की अनुमति नहीं है. 

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में Eye Infection से रहना है दूर, तो अपनाएं ये 5 उपाय

स्वास्थ्य जांच कराना है जरूरी

अमरनाथ यात्रा के लिए हेल्थ जांच कराना बहुत ही जरूरी होता है, क्योंकि अमरनाथ यात्रा ऊंचाई वाली ट्रेकिंग है इसलिए यहां ऑक्सीजन का स्तर कम होता है. इसलिए शारीरिक रूप से हेल्दी होना जरूरी है. इसके लिए हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी होता है. इस यात्रा पर जाने से पहले कम से कम एक महीना पहले से रोजाना 4-5 किलोमीटर पैदल चलें और सांस को मजबूत करने के लिए प्राणायाम करें. 

सामान पैक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

यात्रा के दौरान मौसम कभी भी बदल सकता है इसलिए सामान पैकिंग करते समय इसका ध्यान रखें. ऐसी स्थिति में गर्म कपड़े, जैसे थर्मल, स्वेटर और जैकेट जरूर रखें और बारिश से बचने के लिए रेनकोट भी रखें. इसके अलावा मजबूत वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज़ पहनें और चप्पल या सैंडल से बचें. यह फिसलने का कारण बन सकता है. इसके अलावा टॉर्च, पावर बैंक, फर्स्ट-एड किट और सनस्क्रीन जरूर रखें और कम सामान रखें.  

कौन सा रास्ता चुनें?

अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए पहलगाम और बालटाल दो प्रमुख रास्ते हैं और पहलगाम से इसे पूरा करने में 3-4 दिन लगते  हैं. बता दें कि यह लंबा लेकिन आरामदायक रास्ता है. इसके अलावा बालटाल से अमरनाथ की दूरी 14 किलोमीटर है और इसे 1-2 दिन में पूरा किया जा सकता है, यह रास्ता ऊबड़खाबड़ और सीढ़ी चढ़ाई वाला है. आप अगर अनुभवी ट्रेकर हैं तो ही इस रास्ता का चुनाव करें.  

यात्रा में इन नियमों का करें पालन

अमरनाथ यात्रा में जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें और धीरे-धीरे चलें, ताकि शरीर ऊंचाई के साथ सामंजस्य बिठा सके. इस दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है, इसके लिए भरपूर पानी पिएं और अकेले यात्रा करने से बचें. इस यात्रा पर हमेशा अपने साथियों के साथ या ग्रुप में चलें. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं और नियमों पर आधारित है. डीएनए इसकी पुष्टी नही करता है.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement