लाइफस्टाइल
एलोवेरा दर्जनों पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसकी जेल लगाने और सेवन करना दोनों ही फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कई सारे नुकसान भी हैं. एलोवेरा जेल का ज्यादा सेवन आपकी पेट से लेकर ब्लड शुगर को लो कर सकता है. स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है.
डीएनए हिंदी: एलोवेरा का नाम सुनते ही हर किसी सामने इसकी एक अच्छी इमेज सामने आ जाती है. इसकी वजह एलोवेरा का स्किन से लेकर सेहत को मिलने वाला लाभ है. इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरिया और एंटी वायरल गुण आपको सेहतमंद बनाएं रखने में मदद करते हैं. घावों को जल्दी भरते हैं. इसके साथ ही पॉलीफेनोल्स तत्व स्किन को बेहतर करते है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. इसके फायदों से भी वाकिफ हैं, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत ही नहीं स्किन को बिगाड़ भी सकता है. एलोवेरा से होने वाले नुकसानों के बारें में बहुत ही कम लोग जाते हैं. इसका ज्यादा इस्तेमाल बीपी से लेकर स्किन पर एलर्जी बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं एलोवेरा से सेहत और स्किन को
होने वाले नुकसान...
एलोवेरा जेल के सेवन से होते हैं ये नुकसान
किचन में रखें ये 5 मसाले करते हैं औषधि का काम, चुटकी भर खाते ही डाउन हो जाता है ब्लड शुगर
पेट में हो सकती है ये समस्याएं
एलोवेरा की पत्तियों में लेटेक्स पाया जाता है. इसका बहुत ज्यादा सेवन पेट की हड़कंप सा मचा सकता है. यह पेट में जलन, ऐंठन और मरोड़ पैदा करने लगता है. इसके साथ ही एलर्जी भी हो सकती है. यही वजह है एलोवेरा का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के न करें. ऐसा करना आपके सेहत पर भारी पड़ सकता है.
बना सकता है डिहाइड्रेशन का शिकर
गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या जान तक ले सकती है. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी और जूस पीने और रसदार फल खाने की सलाह देते हैं. इस मौसम में एलोवेरा का सेवन नुकसानदायक होता है. इसमें मौजूद लेक्सेटिव डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा कर देता है. इसकी वजह से दस्त लग सकते हैं. इसे शरीर में पानी की कमी हो जाती है.
ब्लड शुगर लो हो जाता है लो
एलोवेरा जेल में पाए जाने वाला लेक्सेटिव बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों की समस्या को बढ़ा सकता है. इसकी वजह डायबिटीज मरीजों में इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलित होना है. ऐसे में एलोवेरा जेल का सेवन ब्लड शुगर को तेजी से डाउन यानी लो कर देता है. यह बहुत खतरनाक हो सकता है.
एलोवेरा जेल स्किन को देती है नुकसान
पिंपल्स पर न लगाए एलोवेरा जेल
चेहरे पर बहत ज्यादा निशान और पिंपल्स हो गए हैं तो भूलकर भी एलोवेरा जेल का ज्यादा इस्तेमाल न करें. यह आपके चेहरे पर खुजली और एलर्जी कर सकता है. इसे स्किन से जुड़ी और भी दूसरी समस्याएं हो सकती है.
ऑयली स्किन
कुछ लोगों की स्किन ऑयली होती है. ऐसी स्किन में एलोवेरा जेल सूट नहीं करती है. ऐसी स्थिति में इस जेल को लगाने से उनको खुजली और दूसरी गंभीर समस्याएं हो सकती है. इसे बचने के लिए डॉक्टरी सलाह के बाद ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें.
आपकी ये 5 आदतें दिमाग को कर रही हैं डैमेज, जल्द नहीं बदली तो मेंटल के साथ खराब हो जाएगी फिजिकल हेल्थ
कॉस्मेटिक सर्जरी पर न लगाएं एलोवेरा
अगर आपकी किसी भी तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी हुई है तो भूलकर भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल न करें. इस जेल को लगाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.