लाइफस्टाइल
Strongest Alcohol: आपके बार में शराब की बोतल में अल्कोहल की अधिकतम मात्रा कितनी है? 10-25 फीसदी? क्या आप 90 प्रतिशत तक ड्रिंक के बारे में जानते हैं.
डीएनए हिंदीः ज्यादा से ज्यादा आपके बार में 40 प्रतिशत वाली अल्कोहल होगी? लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी शराब हैं जिनकी ABV (मात्रा के हिसाब से अलकोहल) 80% से या 90% से अधिक है. ये वो अल्कोहल रिच ड्रिंक हैं जिन्हेें अगर आपने नीट पीने की भूल की तो ये आपकी जान ले सकती हैं.
दुनिया भर में ऐसे डिस्टिलर हैं जो अपने अल्कोहल परसेंटेज के आधार पर जानी जाती हैं. वाइन, वोडका, व्हिस्की, रम्स, एबिन्थ और शैपियन आदि में भी अलकोल की मात्रा अलग अलग होती है. यहां आपको आज कुछ ऐसे अल्कोहल ब्रांड्स क बारे में बताएंगे जिनमें अल्कोहल 50 प्रतिशत से भी ज्यादा होता है.
यह भी पढ़ें-सिगरेट पीने से भी ज्यादा खतरनाक है अकेलापन, समय से पहले हो सकते हैं बूढ़े
बीयर में 4-8% तो दूसरे अलकोहल की मात्रा 40% तक होती है. भारत में तो आम तौर पर 50 फीसदी से ज्यादा तीव्रता वाले ड्रिंक्स नहीं मिलते. लेकिन यहां आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें नीट पीना सख्त मना होता है. एक घूंट नीट पीने पर लोगों की जान पर बन सकती है. खास बात ये है कि इन बोतलों पर दर्जन भर चेतावनियां लिखी रहती हैं. ये आसानी से बाजार में एक तो मिलती नहीं और न ही इन्हें बाहर से लाया जा सकता है. इसी से समझा जा सकता है कि ये कितनी खतरनाक होती है.
इस अलकोहल को हमेशा कॉकटेल ड्रिंक्स के लिए यूज किया जाता है. इसे जूस आदि में मिलाकर ही गले से आसानी से नीचे उतारना मुमकिन है. इसके अलावा इन अलकोहल को मेडिकल परपस से भी यूज किया जाता है.
बता दें कि भारत में अल्कोहल ड्रिंक्स की तीव्रता मापने की ईकाई 'पर्सेंटेज एथेनॉल बाई वॉल्यूम' या % v/v है. इंडिया में बिकने वाली अलकोहल की बोतलों पर अल्कोहल की प्रतिशता 42.8% VV के तौर पर दर्ज होती है. इसका मतलब उसमें 42.8% अलकोहल है. वहीं, अमेरिका में अल्कोहल की तीव्रता प्रूफ (Proof) में मापी जाती है. आम तौर पर % VV में तीव्रता प्रूफ का आधा होता है. यानी 100 प्रूफ यानी 50% v/v तीव्रता. तो चलिए जानें दुनिया के 7 शराब के बारे में जिनमें अल्कोहल बहुत हाई है और इसे नीट पीना मना है.
यह भी पढ़ें-बेटी के जन्म से पिता की उम्र कई हफ्तों तक बढ़ जाती है, 2 रिसर्च करती हैं दावा
Balkan 176 Vodka: सर्बिया में तैयार होने वाली इस वोदका में 88 प्रतिशत अल्कोहल होता है. इसकी बॉटल पर 13 तरह की स्वास्थ्य संबंधित चेतावनी दर्ज है. पानी की तरह नजर आने वाली इस वोदका को नीट पीना जहर समान होता है.
Sunset Very Strong Rum: कैरेबियन द्वीप सेंट विंसेन्ट की इस रम में 84.5 प्रतिशत अल्कोहल होता है. इसे भूल कर भी नीट नहीं पीना चाहिए. इसे जूस या किसी अन्य चीज के साथ मिलाकर पीना चाहिए. इसे बहुत कम पैग पीना होता है.
Bacardi 151: कैरेबियन द्वीप प्यूरिटो रिको की इस रम में 75.5 प्रतिशत अल्कोहल होता है और खास बात ये है कि रम स्टील की बॉटल में होता है और इस पर फ्लेम अरेस्टर कैप लगी होती है. अल्कोहल ज्यादा होने के कारण आग से बचाने के लिए इसकी पैकिंग ऐसी की जाती है. इस रम को भी सीधे पीने से मना करते हैं. इस रम को बनाने के लिए शीरे का इस्तेमाल किया जाता है.
Dangerous Alcoholic Drinks Everclear 190:स्वीटकार्न से बनने वाली इस अमेरिकी स्पिरिट में 95 प्रतिशत अल्कोहल होता है. अल्कोहल की अधिकता के कारण ही ये कई अमेरिका के कई राज्यों में बैन तक है. इसकी बोतल पर कई तरह की चेतावनियां भी छपी होती हैं. इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है. इसे एंटीबैक्टीरियल या रूम स्प्रे की तरह भी यूज किया जाता है.
यह भी पढ़ें- 25 % लीवर के साथ अमिताभ 80 की उम्र में भी हैं फिट, ये रहा उनका फिटनेस रिजीम
Bruichladdich X4 Quadrupled Whisky : स्कॉटलैंड में तैयार यह व्हिस्की चार बार डिस्टिलेशन (quadruple distillation) की प्रक्रिया से गुजारकर तैयार किया जाता है. इसमें अल्कोहल की मात्रा 92% होती है. दावा है कि यह अभी तक की बनी सबसे स्ट्रॉन्ग सिंगल मॉल्ट विस्की है. टीवी प्रेजेंटर जेम्स मे ने तो एक बार इस व्हिस्की को डालकर स्पोर्ट्स कार भी दौड़ाई थी.
Hapsburg Absinthe XC: एब्सिंथ (Absinthe) हरे रंग का होता है. अल्कोहल तीव्रता के मामले में इटली की Hapsburg Absinthe XC भी है. इसमें 89.9% एल्कॉहल होता है. इसका इस्तेमाल दूसरे ड्रिंक्स के साथ मिक्स करने के लिए किया जाता है.
Polmos Spirytus Rektyfikowany Vodka: पोलैंड की इस वोदका का नाम है पोलमॉस स्पिरिटस रेक्टिफिकोवानी. इसमें 96% अल्कोहल होता है. इसका इस्तेमाल मेडिकल उद्देश्य या दूसरे कॉकटेल्स या ड्रिंक्स के लिए बेस स्पिरिट के तौर पर किया जाता है. ये सबसे स्ट्रॉन्ग वोदका है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.