Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

पेट की चर्बी कम करने के लिए रोज सुबह पिएं ये ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

पेट की चर्बी कम करना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. लोग इसे कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, जैसे कि डाइटिंग और एक्सरसाइज. आज हम आपको एक ऐसा घरेलु नुस्खा बताएंगे जो पेट की चर्बी को कम मदद करता है.

Latest News
पेट की चर्बी कम करने के लिए रोज सुबह पिएं ये ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

Ajwain tea benefits

Add DNA as a Preferred Source

आजकल बढ़ती व्यस्त लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों के कारण मोटापा एक बहुत ही गंभीर समस्या बनती जा रही है. लोग पेट की चर्बी(Belly fat) कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन कोई फर्क नहीं दिखता. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है. अजवाइन की चाय(Ajwain tea) पीना एक ऐसा घरेलू उपाय है जो न सिर्फ पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है. आइए जानते हैं अजवाइन की चाय पेट की चर्बी कम करने में कैसे मदद करती है और इसके अन्य क्या-क्या फायदे हैं.

अजवाइन की चाय के फायदे 

  • अजवाइन में पाचन एंजाइम होते हैं जो खाने को पचाने में मदद करते हैं. अजवाइन की चाय पीने से कब्ज, गैस और अपच जैसन समस्याओं से राहत मिल सकती है.
  • अजवाइन में थर्मोजेनिक गुण होते हैं जो शरीर की चयापचय दर को बढ़ाते हैं. इससे कैलोरी बर्न करने और वजन घटाने में मदद मिलती है.
  • अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है.
  • अजवाइन में दर्द निवारक गुण होते हैं जो सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
  • अजवाइन में कफ को पतला करने वाले गुण होते हैं जो कफ और सर्दी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:उम्र के अनुसार महीने में कितनी बार संबंध बनाना चाहिए? रिपोर्ट से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं


कैसे बनाएं अजवाइन की चाय?
अजवाइन की चाय बनाना बहुत आसान है. सबसे पहले एक गिलास पानी लें और उसमें आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबालें. छानने के बाद आप इसे बिना किसी स्वीटनर के पी सकते हैं. इसमें आप चाहें तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement