लाइफस्टाइल
मुंबई एक बार फिर ग्लैमर और इंस्पिरेशन से जगमगा उठा, जब द इंटरनेशनल ग्लैमर प्रोजेक्ट (TIGP) सीज़न 4 का ग्रैंड फिनाले 31 जुलाई 2025 को आईटीसी फॉर्च्यून एक्सोटिका में हुआ.
भारत में सौंदर्य प्रतियोगिताओं को नई पहचान देने वाले इस प्लेटफ़ॉर्म पर 5,045 एप्लिकेशंस में से सिर्फ़ 40 फाइनलिस्ट्स का चयन हुआ था. इंटरनेशनल ग्लैमर प्रोजेक्ट सीज़न 4 ने 31 जुलाई 2025 को प्रतिष्ठित आईटीसी फॉर्च्यून एक्सोटिका में मिस टीन इंडिया, मिस इंडिया और मिसेज इंडिया 2025 का आयोजन किया था. खास बात ये है कि स्टेज पर सिर्फ़ खूबसूरती ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास, पर्सनैलिटी और “ब्यूटी विद ब्रेन” की कसौटी पर कंटेस्टेंट्स को परखा गया.
पारंपरिक ब्यूटी पेजेंट्स से अलग TIGP रूढ़ियों को तोड़ते हुए कंटेस्टेंट को केवल उनके लुक या फिगर से ही नहीं ताज पहनता बल्कि उनकी आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और प्रेरणा देने की क्षमता के आधार पर चुना जाता है. फिनाले की शाम बॉलीवुड आइकन और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने बतौर सेलिब्रिटी ज्यूरी विजेताओं को ताज पहनाया.
किसके सिर सजा कौन सा ताज
मिस टीन इंडिया 2025: निधिता भिड़े
मिस इंडिया 2025: अदिति परब
मिसेज इंडिया (45 वर्ष से कम): मंदाकिनी भाटिया
मिसेज इंडिया (45 वर्ष से अधिक): जलपा मर्चेंट
अब ये विजेता अमेरिका में होने वाली ग्लोबल ब्यूटी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
टीआईजीपी के फाउंडर डॉ. स्वरूप पुराणिक बताते हैं कि टीआईजीपी सिर्फ़ ब्यूटी पेजेंट नहीं है, ये वो जगह है जहां सपनों को करियर में बदला जाता है. हम महिलाओं को नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफ़ॉर्म पर सशक्त बनाते हैं.” विजेताओं के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट डील्स, म्यूज़िक वीडियो लॉन्च और पेरिस फैशन वीक 2026 जैसी बड़ी संभावनाएं तैयार की जा रही हैं. को-फाउंडर डॉ. अक्षता प्रभु, जो खुद पूर्व मिस इंटरनेशनल वर्ल्ड रह चुकी हैं, ने कहा:
“हमारे विजेताओं को सिर्फ़ ताज नहीं मिलता, बल्कि उन्हें इंटरनेशनल फैशन वीक, वेब सीरीज़, ब्रांड एंबेसडरशिप और ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म्स तक पहुंच मिलती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.