Advertisement

शिव बनने के लिए कबीर ने किया खुद का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, एक्सरसाइज से डाइट तक का ये रहा सीक्रेट

एक्टर कबीर अपनी बहुमुखी भूमिकाओं और करिश्माई अभिनय के लिए ही नहीं अपनी फिटनेस और हार्डकोर एक्सरसाइज के लिए भी जाने जाते हैं.

Latest News
शिव बनने के लिए कबीर ने किया खुद का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, एक्सरसाइज से डाइट तक का ये रहा सीक्रेट

Kabbir Fitness

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कबीर एक बार फिर  फिल्म 'चिदात्मा'में शिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं और इस रोल के लिए उन्होंने अपने लुक और फिटनेस पर खूब काम किया है. अपने बॉडी ट्रांसफार्मेशन के लिए उन्होने जिम में ही पसीने नहीं बहाए बल्की उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रनिंग और डाइट पर भी खूब काम किया है.

कबीर बताते हैं कि  फिल्म 'चिदात्मा'में उनका रोल रहस्मयी है और शिव की भूमिका में खुद को फिट करने के लिए उन्होने अपने बॉडी पर बहुत काम किया है. कठिन शूटिंग शेड्यूल के बीच भी कबीर ने महीनों तक 3 से 4 घंटे तक जिमिंग की.

Kabbir Fitness

इन एक्सरसाइज पर किया फोकस

स्क्वाट – गोबलेट / फ्रंट स्क्वाट , पुश-अप्स, लंजेस, बेंट-ओवर रो, ओवरहेड प्रेस, डेडलिफ्ट पर खूब फोकस किया ताकि फिल्म 'चिदात्मा' में वह अपने रोल के मुताबिक फिट और स्ट्रांग नजर आएं.

कुछ ऐसी थी उनकी डाइट

लीन बॉडी बनाना उनके लिए काफी चैलेंजिंग था .कबीर के मुताबिक उन्होंने 3 महीने तक ग्रीन वेजिटेबल्स ही खाईं और एक भी दिन चीट मील्स नहीं खाई. बस इसी स्ट्रिक्ट डाइट प्लान को फॉलो करने पर वे एक लीन फिजिक पा सके.

Kabbir Fitness

वे दिन में 6 मील लेते थे जिनमें हर मील में ग्रीन वेजिटेबल्स होती थीं. अपनी डाइट को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही उनके सामने उबली हुई ग्रीन वेजिटेबल्स होती थीं, जो कि उनके लिए काफी चैलेंजिंग थी.

ग्रीन वेजिटेबल्स के साथ अंडे और बॉइल्ड चिकन भी होता था, लेकिन 3 महीने तक उन्होंने बिल्कुल कार्ब्स नहीं लिए थे. 6 में से तीन मील में वे टोटल 650 ग्राम चिकन और लगभग 1-2 किलो के बीच ग्रीन वेजिटेबल्स खाते थे. 

Kabbir Fitness

  • ब्रेकफास्ट 5 उबले हुए अंडे और ग्रीन वेजिटेबल्स 
  • प्री लंच मील - स्मूदी/शेक और वेजिटेबल्स 
  • लंच - चिकन और ग्रीन वेजिटेबल्स
  • प्री वर्कआउट- एग व्हाइट्स और ग्रीन वेजिटेबल्स
  • पोस्ट वर्कआउट - प्रोटीन शेक
  • डिनर- चिकन/फिश और ग्रीन वेजिटेबल्स

साथ ही साथ कबीर किसी एक दिन फास्ट रखते हैं और लिक्विड डाइट पर रहते थे.

Kabbir Fitness

तो कबीर का वर्कआउट रूटीन उनकी फिल्म की तरह रहस्यमयी नहीं रहा है. बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो कबीर एक्टिंग के साथ मुंबई और दिल्ली में थियेटर भी करते हैं. ताजमहल का टेंडर," "अभिनय से सत्य तक," "द बैंक मैनेजर," और "फंडी" जैसे विभिन्न नाटकों में कबीर को कई लुक आपने देखे होंगे लेकिन जल्दी की कबीर को आर राहा फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 'चिदात्मा' में देखेंगे और खास बात ये है कि इसकी कहनी भी खुद कबीर ने ही लिखी है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement