Advertisement

Dharmendra Health Update: किस बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जानिए पूरा हेल्थ रिकॉर्ड

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक है, उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है.

Latest News
Dharmendra Health Update: किस बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जानिए पूरा हेल्थ रिकॉर्ड

Dharmendra Health Update:

Add DNA as a Preferred Source

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक है, उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है. आज सुबह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब है, तब से परिवार के कुछ सदस्यों का अस्पताल आना जाना बढ़ गया है.

अभिनेता को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसी के चलते पिछले हफ्ते ही ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें ICU में रखा गया था. अब खबर आ रही है कि उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है...

किन बीमारियों से जूझ रहे हैं अभिनेता धर्मेंद्र?

सांस से जुड़ी समस्या  

एक्टर धर्मेंद्र को बढ़ती उम्र के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इनमें मुख्य रूप से सांस लेने में तकलीफ, उच्च रक्तचाप, जोड़ों का दर्द और उम्र संबंधी अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि 89 साल की उम्र में शरीर के लंग्स और हार्ट पहले जैसे मजबूत नहीं रहते और इसी वजह से जरा सी थकान या ऑक्सीजन की कमी सांस फूलने का कारण बन सकती है.  

यह भी पढ़ें: मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हुए 89 साल के धर्मेंद्र, जानें क्या है ताजा अपडेट

इतना ही नहीं, कई बार ऐसा होता है कि शरीर में पानी रुक जाता है और फेफड़ों में हल्का संक्रमण हो जाता है या फिर दिल की धड़कनें ठीक से काम नहीं करती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी बुजुर्ग को सिर्फ थकान या मौसम बदलने की वजह से थोड़ी देर के लिए सांस फूलती है, तो यह बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं होती. हालांकि सांस लेने में तकलीफ अचानक या बार-बार हो तो यह दिल, फेफड़ों या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है. 

बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याएं

उम्र के बढ़ने के साथ सेहत से जुड़ी समस्याएं घेर लेती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी लंबे समय से सांस से जुड़ी समस्या के अलावा हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, जोड़ों का दर्द जैसी समस्या से जूझ रहे हैं. 

कुछ समय पहले हुआ था मोतिबिंद का भी ऑपरेशन  

अभिनेता धर्मेंद्र ने इसी साल अप्रैल के महीने में आंखों की सर्जरी कराई थी, क्योंकि उन्हें थोड़ा धुंधला दिखाई देने लगा था. इस स्थिति में डॉक्टरों ने आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी करना बेहतर समझा. उनकी आंखों के मोतिबिंद का भी ऑपरेशन हुआ था. उस समय अस्पताल से निकलते वक्त धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझमें बहुत दम है, अभी भी जान रखता हूं.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement