Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Skin Care Remedies: बेसन और नीम के फेस पैक से मिलेगा फेशियल जैसा ग्‍लो, जान लें इस्तेमाल का तरीका

Neem Besan Face Pack: स्किन केयर के लिए आप बेसन और नीम का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे चेहरे के दाग-धब्‍बे और न‍िशान गायब होंगे.

Latest News
Skin Care Remedies: बेसन और नीम के फेस पैक से मिलेगा फेशियल जैसा ग्‍लो, जान लें इस्तेमाल का तरीका

Homemade Face Pack

Add DNA as a Preferred Source

Homemade Face Pack: हेल्दी स्किन के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन फिर भी उन्हों वो फायदा नहीं मिल पाता है. कई बार तो इनके साइड इफेक्ट्स के कारण मुंहासों, दाने और त्वचा संक्रमण तक हो सकता है. ऐसे में आप घर पर बेसन और नीम से फेस पैक (Neem and Besan Face Pack) बनाकर लगा सकते हैं.

बेसन एक अच्छा एक्सफोलिएंट गुण होते हैं यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है. साथ ही त्वचा की गहराई से सफाई करता है. इसके अलावा नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो स्किन की समस्याओं को दूर करते हैं. चलिए आपको इस फेस पैक को बनाने और इस्तेमाल के बारे में बताते हैं.


रोज रात बढ़ जाता है ब्लड शुगर तो ऐसे करें कंट्रोल, डायबिटीज कभी नहीं बिगड़ेगी


नीम और बेसन के फेस पैक के फायदे

- मुँहासे की समस्‍या को दूर करने के लिए
- त्‍वचा की रेडनेस और जलन खत्म करने के लिए
- चेहरे के दाग-धब्‍बे और न‍िशान दूर करने के लिए
- त्‍वचा को रंगत को बेहतर करने के लिए
- स्किन में नमी बनाए रखने के लिए
- ग्लोइन स्किन के लिए

नीम और बेसन फेस पैक बनाने की विधि

फेस पैक के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी. फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच बेसन लें. नीम का पाउडर या नीम के पत्तों का पेस्ट, एक चुटकी हल्दी, गुलाब जल और दही. एक कटोरी में नीम पाउडर या पत्तियों के पेस्ट के साथ बेसन को मिक्स करें. इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं. दही और गुलाब जल को भी मिक्स कर लें.

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 20-25 मिनट तक सूखने के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. ध्यान रहें कि, फेस पैक निकालने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement