Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Cooking Tips: हमेशा लोहे की ही कढ़ाही में पकाएं ये 7 सब्जियां, स्वाद बढ़ेगा, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Vegetables Can Be Cooked In An Iron Pan: आज हम आपको 7 ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हमेशा लोहे की कढ़ाही में ही पकाना चाहिए. इससे इनका स्वाद बढ़ता है और ये सेहत के लिहाज से भी काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं...

Latest News
Cooking Tips: हमेशा लोहे की ही कढ़ाही में पकाएं ये 7 सब्जियां, स्वाद बढ़ेगा, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

7 vegetables can be cooked in an iron pan

Add DNA as a Preferred Source

7 Vegetables Can Be Cooked In An Iron Pan Or Kadhai- खाना पकाने के लिए लोहे की कढ़ाही का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है, इसमें पका खाना न केवल टेस्टी होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यही वजह है कि बड़े-बुजुर्ग कुछ सब्जियों को लोहे की कढ़ाही में पकाने की सलाह देते हैं. ऐसे में आज हम आपको 7 ऐसी ही सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हमेशा लोहे की कढ़ाही में ही पकाना चाहिए. इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं तो आइए जानते हैं इन स्पेशल सब्जियों के बारे में... 

करेले की सब्जी

अगर आपको भरवां करेले बनाना हो या फिर करेले की सब्जी पकानी हो तो इन दोनों ही चीजों को लोहे की काढ़ाही में ही पकाएं, बता दें कि करेले की कड़वाहट को कम करने और आयरन कंटेंट बढ़ाने के लिहाज से एकदम परफेक्ट माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: Sleep Deprived Country: 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं 60 फीसदी भारतीय, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ रहा रिस्क

भिंडी की सब्जी

इसके अलावा भिंडी की सूखी सब्जी बनाने के लिए लोहे की कढ़ाही सबसे अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसमें भिंडी चिपकती नहीं और इसका कुरकुरापन बरकरार रहता है. लोहो की कढ़ाही में बनी भिंडी की सब्जी का टेस्ट बढ़िया आता है. 

लौकी की सब्जी

इसके अलावा लौकी की सब्जी भी कढ़ाही में ही पकाना चाहिए, इसमें नमी और पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिसकी वजह से इसे लोहे की कढ़ाही में ही धीरे-धीरे लुक करके पकाने की सलाह दी जाती है, इससे फ्लेवर और पोषक तत्व दोनों बढ़ जाते हैं.

ये सब्जियां पकाएं 

इसके अलावा आलू शिमला मिर्च की सब्जी, बैंगन की सब्जी या भर्ता, मेथी की सब्जी, आलू फ्राई हमेशा लोहे की कढ़ाही में बनानी चाहिए, यह सेहत के लिहाज से काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है और टेस्टी भी खूब होती है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement