Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

7 Silent Killer Diseases: 'साइलेंट किलर' हैं ये 7 बीमारियां, शरीर को अंदर से डैमेज कर ले लेती हैं जान

7 Silent Killer Diseases: कई बीमारियां ऐसी हैं, जिनमें काफी दिनों तक लक्षण नजर नहीं आते हैं और जब ये बीमारियां शरीर में पूरी तरह से फैल जाती हैं, तब इनके लक्षण नजर आते हैं. ऐसी बीमारियों को साइलेंट किलर कहा जाता है.

7 Silent Killer Diseases: 'साइलेंट किलर' हैं ये 7 बीमारियां, शरीर को अंदर से डैमेज कर ले लेती हैं जान

'साइलेंट किलर' हैं ये 7 बीमारियां, शरीर को अंदर से डैमेज कर ले लेती हैं जान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोई भी बीमारी होने पर या कई बार इससे पहले ही शरीर हमें संकेत देना शुरू कर देता है, ऐसे में इन संकेतों पर ध्यान देकर किसी भी बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ा जा सकता है और उसका इलाज भी समय रहते किया जा सकता है. लेकिन कई बीमारियां ऐसी भी हैं, जिनमें काफी दिनों (Silent Killer Diseases) तक लक्षण नजर नहीं आते  हैं और जब ये बीमारियां शरीर में पूरी तरह से फैल जाती हैं, तब इनके लक्षण नजर आते हैं. ऐसे में धीरे धीरे ये बीमारियां बॉडी को अंदर से खोखला कर जान ले लेती हैं. ऐसी बीमारियों को साइलेंट किलर कहा जाता है. आज हम आपको ऐसी ही 7 साइलेंट किलर बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में जानना (7 Silent Killer Diseases) बेहद ही जरूरी है...

डायबिटीज

गड़बड़ खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है और इस बीमारी में सही समय पर इलाज और परहेज न लेने से मरीज की मौत का खतरा रहता है. बता दें कि डायबिटीज की शुरुआत होने पर शरीर में कई बदलाव होते हैं, इस बीमारी में वजन घटने लगता है, बार-बार पेशाब लगती है और हमेशा कमजोरी और थकान बनी रहती है. 

हार्ट की ब्लॉकेज को खोल देंगी ये सुगंधित छालें, धमनियों से पिघलेगा कोलेस्ट्रॉल तो चर्बीमुक्त होंगी नसें

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर बीमारी की वजह से मरीज दिल की बीमारियों का शिकार हो जाता है, इस बीमारी को भी साइलेंट किलर कहा जाता है. इसमें चक्कर आना, कमजोरी, बेहोशी और सीने में दर्द जैसी परेशानियां होती हैं. 

ऑस्टियोपोरोसिस

ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी की वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और इस बीमारी में बोन डेंसिटी कम हो जाती है. बता दें कि हड्डियों में दर्द, कमजोरी और हल्की सी चोट लगने पर फ्रैक्चर होना इस बीमारी के सामान्य लक्षण हैं.

हाई कोलेस्ट्रॉल

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से मरीजों में हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है और यह भी एक साइलेंट किलर बीमारी है. इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बिगड़ने लगता है और सीने में दर्द और थकान जैसी समस्याएं पैदा होती हैं. 

Nutrition Deficiency: जरा सा काम करके होती है थकान और कमजोरी? तो शरीर में हो चुकी है इन 5 चीजों की कमी

फैटी लिवर

फैटी लिवर दो तरह के होते हैं, पहला नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज यानी NAFLD और दूसरा अल्कोहलिक फैटी लीवर. यह बीमारी जानलेवा होती है. इस बीमारी में लगातार पेट में दर्द और सूजन की समस्या रहती है. 

महिलाओं में एनीमिया

महिलाओं में खून की कमी बहुत ही गंभीर समस्या है और इस बीमारी में शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है. ऐसे में शरीर में खून की कमी होने पर थकान, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी होने लगती है. 

कैंसर

कैंसर कई तरह के होते हैं और शरीर के अलग-अलग अंगों को प्रभावित करते हैं. शरीर में कैंसर की शुरुआत होने पर वजन कम होना, कमजोरी और थकान, भूख न लगना और अंगों में बदलाव जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement