Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Fatty Liver Signs: घर बैठे ही कर पाएंगे फैटी लिवर की पहचान, बस डॉक्टर के बताए इन लक्षणों पर दें ध्यान  

Warning Symptoms Of Fatty Liver: फैटी लिवर चुपचाप बढ़ता है और अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह और भी गंभीर लिवर समस्याओं की वजह बन सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में, जिससे इसकी पहचान की जा सकती है..

Latest News
Fatty Liver Signs: घर बैठे ही कर पाएंगे फैटी लिवर की पहचान, बस डॉक्टर के बताए इन लक्षणों पर दें ध्यान  

7 early warning symptoms of fatty liver 

Add DNA as a Preferred Source

Warning Symptoms Of Fatty Liver: लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतोंं, गलत खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण इन दिनों फैटी लिवर की समस्या लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. इसके और भी कई कारण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या तब होती है जब लिवर में फैट जमा होने लगता है. आमतौर पर शुरुआत में इसके कोई साफ लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. ऐसे में इसकी पहचान करने में देरी हो जाते हैं.

इस समस्या का जल्दी पता लगाना जरूरी है, क्योंकि फैटी लिवर चुपचाप बढ़ता है और अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह और भी गंभीर लिवर समस्याओं की वजह बन सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में, जिससे इसकी पहचान की जा सकती है..

डॉक्टर ने बताए फैटी लिवर के लक्षण

सोशल मीडिया पर डॉ. सौरभ सेठी ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में बताए कुछ लक्षणों की मदद से आप घर बैठे ही शुरुआत में फैटी लिवर की पहचान कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में- 

पेट के आसपास चर्बी: फैटी लिवर डिजीज के शुरुआती लक्षणों में से एक बिना वजह वजन का बढ़ना है, खासतौर से एब्डोमिनल के आसपास. दरअसल लिवर फैट के मेटाबॉलिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए इस कंडीशन में शरीर के मध्य भाग के आसपास एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगती है. 

लगातार थकान होना: अगर आपको अच्छी नींद और भरपूर आराम के बाद भी अगर आप थकान लग रही है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में लिवर पर दवाब होता है और वह शरीर से टॉक्सिन्स को प्रभावी ढंग से बाहर निकालने के लिए संघर्ष करता है. इसलिए ऐसा होता है. 

दाहिनी पसली के नीचे दर्द:  लिवर दाहिनी यानी राइट रिब्स के नीचे मौजूद होता है, ऐसे में फैटी लिवर डिजीज होने पर इस हिस्से में सूजन या हल्का दर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है. अगर आपको भी लगातार ऐसी बेचैनी या दर्द होता है, तो हो सकता है फैट जमा होने के कारण लिवर बड़ा हो गया है और उसमें सूजन आ गई है, इससे उसकी फंक्शनिंग पर असर पड़ता है.

स्किन और बालों पर असर: फैटी लिवर में आपकी स्किन और त्वचा पर बदलाव हो सकते हैं. अगर आपकी स्किन ड्राई, रंगहीन और खुजली वाली हो रही है और साथ ही मुंहासे या असामान्य चकत्ते नजर आ रहे हैं तो इसे अनदेखा न करें. फैटी लिवर बालों के पतले होने और झड़ने का कारण भी बन सकती है.

मतली और भूख की कमी: फैटी लिवर की समस्या में अक्सर मतली और भूख कम लग सकती है. इस स्थिति में लिवर में फैट जमा होता है, पाचन में सहायता करने की इसकी क्षमता कम होती है, जिससे हल्का भोजन करने के बाद भी पेट में बेचैनी और मतली की समस्या हो सकती है. 

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement