Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Cholesterol Reduce Tips: नसों में जमा गंदगी की परत को तोड़कर बाहर कर देंगे ये 8 काम, फ्लश आउट हो जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल

खराब खानपान और आलस से भरी दिनचर्या आपकी नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल को भर देती है. यह एक गंदगी होती है, जो नसों को डैमेज कर देती है.

Latest News
Cholesterol Reduce Tips: नसों में जमा गंदगी की परत को तोड़कर बाहर कर देंगे ये 8 काम, फ्लश आउट हो जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं. हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है. यह नसों में खून ब्लॉकेज कर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है. इसकी वजह से खून का दौरान बंद होते ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक आ जाता है, जिसे व्यक्ति की मौत तक हो जाती है. ऐसे में लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए कोलेस्ट्रॉल को कम करना बेहद जरूरी है. इसके लिए सिर्फ दवाई ही नहीं, आप आसान तरीकों से खून में जमा गंदगी को बाहर कर सकते हैं. 

सही दिनचर्या, खानपान और वर्कआउट से नसों में जमा गंदगी, जो बैड कोलेस्ट्रॉल है. वह भी बाहर हो सकती है. यह फूड इस गंदगी को पिघलाकर बाहर कर देता है. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है. साथ ही दिल से लेकर आर्टरीज को होने वाला खतरा भी खत्म हो जाता है आइए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के आसान से टिप्स

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के उपाय

इस पंचमेल औषधि से ब्लड शुगर होगा कम, रातोंरात बिगड़ी डायबिटीज पटरी पर आएगी  

हेल्दी डाइट लें 

नसों में जमा गंदगी बैड कोलेस्ट्रॉल ही होता है. यह नसों के अंदरूनी परतों में जमकर खून में ब्लॉकेज पैदा करता है. इसे बचने के लिए डाइट अच्छी रखें. ज्यादा तला भूना छोड़कर डाइट में साबुत अनाज, सब्जियां, फल और लीन प्रोटीन का सेवन करें. ट्रांस फैट को कम कर दें. ऐसा करने से कुछ ही समय में हाई कोलेस्ट्रॉल अपने आप कंट्रोल में आ जाएगा. 

फाइबर फूड्स का करें सेवन

डाइट में घुलनशील फाइबर फूड्स का सबसे ज्यादा सेवन करें. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इसके लिए खाने में जौ, फलियां, सेब और ओट्स को शामिल करें. इनका नियमित रूप से सेवन करने पर घुलनशील फाइबर शरीर के ​लिए फायदेमंद होता है.  

जोड़ों के दर्द के पीछे छिपा है हाई यूरिक एसिड तो इन फूड्स को डाइट में करें शामिल, दौड़ने लगेंगे आप

ओमेगा-3 फैटी एसिड

आमेगा 3 फैटी एसिड कार्डियों प्रोटेक्टिव गुणों के लिए जाना जाता है. यह एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बूस्ट करता है. साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर नसों से बाहर कर देता है. ओमेगा 3 फैटी एसिड मुख्य रूप से अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज, सैल्मन मछली में भरपूर मात्रा में पाया जाता है.  

हर दिन उठते ही करें एक्सरसाइज और योगा

खुद को फिट और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें. साथ ही दिन के पहले पहर यानी उठते ही आधे घंटे योगासन करें. पैदल चलने से लेकर  जॉगिंग और साइकिल चलाने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है. ऐसी दिनचर्या एचडीएल को बढ़ाती है. .

ग्रीन टी जरूर पिएं

ग्रीन टी में मौजदू एंटीऑक्सीडेंट बेहद लाभकारी होते हैं. अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो नियमित रूप से ग्रीन टी पी लें. इसे हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है. नसो जमा बैड कोलेस्ट्रॉल धीरे धीरे कम हो जाता है. 

इन हरी-भरी पत्तियाें में है एंटी-डायबिटीक एजेंट, कच्चा चबाकर खाने से गिरने लगेगा ब्लड शुगर

लहसुन

खाने में स्वाद घोलने वाला लहसुन ब्लड प्रेशर से लेकर हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है. हर दिन पानी के साथ लहसुन की फांकी लेने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement