Advertisement

Gawar Phali Benefits: कोलेस्ट्रॉल से डायबिटीज तक के मरीजों के लिए वरदान है ये हरी सब्जी, डाइट में करें शामिल

Health Benefits Of Gawar Phali: ग्वार फली कई बीमारियों में रामबाण औषधि का काम करता है. इससे कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया समेत कई बीमारियां दूर रहती हैं. आइए जानते हैं, क्या है ग्वार फली खाने के फायदे...

Gawar Phali Benefits: कोलेस्ट्रॉल से डायबिटीज तक के मरीजों के लिए वरदान है ये हरी सब्जी, डाइट में करें शामिल

कोलेस्ट्रॉल से डायबिटीज तक के मरीजों के लिए वरदान है ये हरी सब्जी 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरी सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माने जाते हैं और इनके सेवन से कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं. ऐसी ही एक हरी सब्जी है ग्वार फली, जो राजस्थान (Rajasthan Famous Food) में खूब पसंद किया जाता है. इसके अलावा देश के अन्य हिस्सो में भी इसका सेवन बड़े चाव से किया जाता है. ग्वार (Gour or Gawar Phali) फली में मौजूद कैल्शियम, फाइबर और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने और ओस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचाने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं, इसे खाने से वजन भी कम होता (Cluster Bean Or Guar Beans) है. इसके अलावा यह और भी कई बीमारियों में रामबाण औषधि का काम करता है. यही वजह है कि ग्वार फली को सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना (Gawar Phali Benefits) जाता है. आइए जानते हैं, क्या है ग्वार फली खाने के फायदे...   

वजन घटाए

खराब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खानपान की वजह से आजकल वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है. इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं. बता दें ग्वार फली के सेवन से आप वजन बढ़ने की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. दरअसल ग्वार फली में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिसे आप डाइट में शामिल कर मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं. बता दें कि वजन कंट्रोल करने के लिए आप ग्वार फली को सब्जी और सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

दही-प्याज का रायता स्वाद में बेस्ट लेकिन सेहत के लिए है खतरनाक, आयुर्वेद में माना गया है जहर समान 

हड्डियों को बनाए मजबूत 

अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो ग्वार फली को डाइट में जरूर शामिल करें. क्योंकि ग्वार फली को कैल्शियम का भंडार माना जाता है और हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम का सेवन करना बहुत जरूरी है. बता दें कि  इसमें सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि फॉस्फोरस भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. 

ब्‍लड शुगर रहेगा कंट्रोल

ग्वार फली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें मौजूद टैनिन और फ्लेवोनोइड्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं. इससे शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसलिए डायबिटीज मरीजों को रोजाना ग्वार फली डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. 

पाचन तंत्र बनाए मजबूत
 
ग्वार फली के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और इससे पेट संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है. दरअसल इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए लाभदायक माना जाता है. 

इस मिनरल की कमी से ब्लड प्रेशर होता है, आर्टरीज सिकुड़ने से मिनटों में आ सकता है हार्ट अटैक

एनीमिया से बचाए

इसके अलावा ग्वार फली में फाइटोकेमिकल्स नामक कंपाउड पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और इससे खून की कमी नहीं होती. बता दें कि आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी होती है. 

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

ग्वार फली कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है और इससे दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती है. बता दें कि इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement