Advertisement

Foods Damage Kidney Filter: ये 6 फूड्स किडनी फिल्टर कर देंगे खराब, शरीर और खून की गंदगी नहीं होगी साफ

Potassium Foods May Damage Kidney Filter: अधिक पोटैशियम वाले इन 6 फूड्स के सेवन से किडनी फिल्टर खराब हो जाते हैं. जिससे खून में गंदगी बढ़ने लगती है और किडनी खून को फिल्टर करना बंद कर देता है.

Foods Damage Kidney Filter: ये 6 फूड्स किडनी फिल्टर कर देंगे खराब, शरीर और खून की गंदगी नहीं होगी साफ

ये 6 फूड्स किडनी फिल्टर कर देंगे खराब, शरीर और खून की गंदगी नहीं होगी साफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: किडनी हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण कार्य करती है, यह बात किसी से छिपी नहीं है. अगर ओवर ऑल हेल्थ की बात करें तो सबसे पहले किडनी का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है. क्योंकि, अगर किडनी स्वस्थ नहीं होंगी तो व्यक्ति कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है. वहीं कई बार तो पूरी तरह से किडनी के फेल हो जाने का भी डर रहता है. बता दें कि किडनी फिल्टर हमारे शरीर की सफाई (Potassium Foods May Damage Kidney Filter) करती है और अगर किडनी फिल्टर खराब हो जाती है तो खून में गंदगी बढ़ने लगती है और किडनी खून को फिल्टर करना बंद कर देता है. कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो इसकी सबसे बड़ी वजह बनते हैं. इसलिए इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में.. 


किडनी फिल्टर खराब होने से बढ़ती हैं ये गंदगी

  • यूरिक एसिड
  • अमिनो एसिड
  • सोडियम
  • अतिरिक्त पानी​
  • अमोनिया
  • ​यूरिया​
  • क्रिएटिनिन

इन फूड्स का सेवन करने से बचें

केला

अगर आपको गुर्दे की बीमारी है तो केले का सेवन भूलकर ना करें. क्योंकि, इसमें पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है, जिसकी वजह से किडनी फिल्टर खराब हो सकती है. 

Nutrition Deficiency: जरा सा काम करके होती है थकान और कमजोरी? तो शरीर में हो चुकी है इन 5 चीजों की कमी

 छिलके समेत आलू 

​दरअसल, आलू में पोटैशियम की काफी ज्यादा मात्रा होती है और इसका बहुत बड़ा हिस्सा छिलके से आता है. इसलिए आलू को छिलके समेत खाने से बचना चाहिए वरना धीरे-धीरे ये किडनी को खराब कर सकता है. 

दाल

सेहत के लिए दाल काफी अच्छी होती हैं, लेकिन इसकी अधिक मात्रा किडनी के फिल्टर के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं होती. बता दें कि 1 कप पकी हुई दाल से करीब 730 मिलीग्राम पोटैशियम मिलता है.

टमाटर या उसका पेस्ट
 
टमाटर या उसका पेस्ट शरीर में गुर्दा खराब करने वाला पोटैशियम को बहुत ज्यादा बढ़ा सकता है. इसलिए टमाटर या उसका पेस्ट सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. एक मध्यम आकार के टमाटर में करीब 290 मिलीग्राम पोटैशियम होता है. 

दूध या दही

 किडनी के मरीजों को दूध और दही का सेवन कम से कम करना चाहिए. क्योंकि ऐसे उत्पादों में भी गुर्दा खराब करने वाला यह तत्व मौजूद होता है. डेयरी प्रॉडक्ट से हमें दिन की जरूरी मात्रा का करीब एक चौथाई हिस्सा आराम से मिल जाता है. 

चिकन ब्रेस्ट

खराब किडनी के मरीज चिकन ब्रेस्ट का सेवन करने से बचें और हेल्दी व्यक्ति भी कंट्रोल में खाए. क्योंकि इसमें प्रोटीन बहुतायत मात्रा में होता है, लेकिन इसके साथ पोटैशियम भी होता है. 

 (Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement