Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Yoga For Memory Power: याददाश्त बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 योग, शार्प होगा ब्रेन और मानसिक रोग भी रहेंगे दूर

Yoga Asanas To Boost Memory: ब्रेन पावर बूस्ट करने और याददाश्त तेज करने से के लिए कई सारे योग हैं. आइये आपको 5 योगासन के बारे में बताते हैं.

Latest News
Yoga For Memory Power: याददाश्त बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 योग, शार्प होगा ब्रेन और मानसिक रोग भी रहेंगे दूर

Yoga Asanas To Boost Memory

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः ब्रेन पावर को बूस्ट करना बहुत ही जरूरी होता है. तेज और शार्प माइंड के जरिए ही इंसान जीवन में सक्सेस पा सकता है. बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए तेज दिमाग होना बहुत ही जरूरी है. परीक्षाओं के लिए पढ़ाई के लिए ब्रेन पावर (Best Yoga For Memory) का अच्छा होना जरूरी है. ब्रेन पावर बूस्ट करने और याददाश्त तेज (Yoga For Boost Memory Power) करने से के लिए कई सारे योग हैं. आइये ऐसे ही 5 योगासन के बारे में बताते हैं जिन्हें करने से याददाश्त को बढ़ा सकते हैं. इन योगासन से एकाग्रता (Yoga For Memory Power) को भी बढ़ा सकते हैं. यह दिमाग को तेज करने के साथ ही मानसिक शांति के लिए भी जरूरी हैं.

ब्रेन पावर बूस्ट करने के लिए करें ये 5 योग (5 Yoga For Improve Memory)
शीर्षासन

शीर्षासन करने से दिमाग में ब्लड का फ्लो बहुत बढ़ जाता है. यह ब्लड फ्लो को दिमाग तक पहुंचाने के लिए बहुत ही अच्छा योगासन है. दिमाग तेज करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए शीर्षासन करना चाहिए. शीर्षासन में जमीन पर सिर के बल खड़ा रहना होता है.

बकासन
बकासन शरीर के संतुलन के लिए बहुत ही अच्छा होता है. इससे शरीर के सभी अंग एक साथ करने में मदद मिलती है. यह एकाग्रता बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा योग है. इसे करने से कलाई, बांह, पीठ के ऊपरी हिस्से और कंधों को मजबूती मिलती है. इसे करने के लिए दोनों हाथों को जमीन पर कंधे की चौड़ाई में खोलकर लगाएं और हिप्स को ऊपर उठा लें.

सुबह या शाम वर्कआउट के लिए कौन-सा टाइम है बेस्ट, बढ़ेगा मेटाबॉलिक रेट

पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन करने के लिए शरीर को आगे की तरफ झुकाना पड़ता है. इसे करने के लिए पैरों को सीधा करके बैठ जाएं. अपने माथे को घूटनों से लगाएं. इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन माइंड में बढ़ जाता है. इससे दिमाग तेज होता है और सिरदर्द में भी आराम मिलता है.

पद्मासन
कमल की मुद्रा में बैठकर ध्यान करने को पद्मासन कहते हैं. यह माइंड को तेज करने और मानसिक शांति के लिए बहुत ही अच्छा है. यह तनाव को कम करता है. इससे बॉडी को रिलेक्स फिल होता है.

पादहस्तासन
एकाग्रता बढ़ाने और दिमाग तेज करने के लिए पादहस्तासन करना बहुत ही लाभकारी होता है. इसे करने के लिए सीधे खड़े हो और आगे झुके फिर हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें. यह वजन कम करने में भी लाभकारी है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement