Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर हो गए हैं तिल तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिन में हो जाएंगे साफ

चेहरे से लेकर शरीर पर मौजूद तिल आपकी सुंदरता को कम कर रहे तो परेशान न हो. इन्हें नेचुरल तरीके से हटाया जा सकता है. इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा. 

Latest News
चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर हो गए हैं तिल तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिन में हो जाएंगे साफ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चेहरे से लेकर शरीर के दूसरे अंगों पर दिखने वाले तिल को मोली शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है. तिल लोगों के स्वभाव से लेकर उनके व्यक्तित्व को बताते हैं, लेकिन चेहरे से लेकर तिलों से शरीर के भर जाने पर यह आपकी सुंदरता को प्रभावित करने लगते हैं. यह हाथ से लेकर पीठ या फिर बाहों पर हो जाते हैं.ऐसी स्थिति में अनचाहे तिलों को साफ करने के लिए कई सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स का खतरा भी रहता है. ऐसे में आप घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं. इन्हें आजमाने पर स्किन पर मौजूद तिल साफ हो जाएंगे. आइए जानते हैं तिलों को साफ करने वाले घरेलू नुस्खे और उपाय...

Cholesterol Melting Juice: ये 5 जूस होते हैं नेचुरल फैट डिसॉल्विंग एजेंट, कोलेस्ट्रॉल से ब्लॉक हुई नसें कर देंगे साफ

नारियल तेल

नारियल तेल आपके बाल और स्किन के बहुत ही फायदेमंद होता है. यह आपके चेहरे से लेकर शरीर में मौजूद ​तिलों को साफ कर सकता है. इसके लिए हर दिन नारियल तेल लेकर हल्के हाथों से मालिश करें. नियमित रूप से ऐसा करने पर तिल हल्के होने लगेंगे. यह धीरे धीरे कर साफ हो जाएंगे. इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा. 

बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल

चेहरे या हाथों पर जमे तिलों को साफ करने के लिए खाने वाले बेकिंग सोडा और कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच कैस्टर ऑयल लें. इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को तिल पर लगाकर रात भर छोड़ दें. सुबह उठते ही चेहरे को साफ कर लें. नियमित रूप से ऐसा करने पर तिल साफ हो जाएंगे. 

लहसुन

लहसुन में औषधीय गुण पाएं जाते हैं. यह आपके कोलेस्ट्रॉल से लेकर बीपी को आसानी से कंट्रोल कर देता है. खाने में स्वाद घोलने वाला लहसुन अनचाहे तिलों से भी मुक्ति दिला सकता है. इसके लिए लहसुन की कलियों को अच्छी तरह से बारीक पीस लें. अब इसे रात में लगाएं और पट्टी बांधकर ढंक दें. सुबह उठते ही चेहरा धो लें. ऐसा करने से तिल साफ हो जाएंगे. 

डायबिटीज मरीजों को बैठने पर मजबूर कर देती हैं ये 4 आदतें, पैरों का हो जाता है बुरा हाल

शहद

शहद दवा के साथ ही स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है. एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी डालकर तिल पर लगा दें. 15 मिनट तक इसे तिल पर लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें. यह उपाय करने से स्किन पर जमा तिल साफ हो जाएंगे. स्किन भी ग्लो करने लगेगी. 

ब्लॉकेज की कगार पर पहुंची नसों को खोल देंगे ये 6 फल, खाते ही बैड कोलेस्ट्रॉल भी हो जाएगा कम

आलू

आलू स्किन में ग्लो लाने के साथ ही आपको अनचाहे तिलों से छुटकारा दिला सकता है. इसके लिए आलू को स्लाइस के रूप में काट लें. इसके बाद स्लाइस को तिल वाली जगहों पर अच्छे से रगड़े. नियमित रूप से इस उपाय को आजमाने से आपको तिलों से छुटकारा मिल जाएगा. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement