लाइफस्टाइल
आज यानी मंगलवार रात आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. सौर मंडल के 5 ग्रह एक साथ दिखाई देंगे.
डीएनए हिंदीः आज रात आसमान में आप 5 ग्रहों को एक साथ देख सकेंगे. ये सुंदर और अद्भुत सूरज ढलने के साथ ही नजर आएगा. बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस आसमान में एक अलग की चमक के साथ नजर आएंगे, हालांकि इसमे से कुछ ग्रह खुली आंख से तो कुछ दूरबीन से ही देखे जा सकेंगे.
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आएगा. बुध और बृहस्पति को साफ देखा जा सकता है. इस दौरान बहुत अधिक दूरी होने के कारण यूरेनस को साफ देख पाना मुश्किल होगा. वहीं आज मंगल और चंद्रमा काफी पास नजर आएंगे. 28 मार्च को होने वाली खगोलीय घटना को वृहद ग्रह संरेखण (macroplanet alignment) के रूप में जाना जाता है. इसमें 5 से 6 ग्रह एक ही समय में सूर्य के करीब होते हैं.
दूरबीन से दिखेंगे मर्करी और यूरेनस
मर्करी और यूरेनस की चमक हल्की होती है इसलिए उन्हें देखने में परेशानी हो सकती है. उन्हें देखने के लिए दूरबीन की जरूरत भी पड़ सकती है. यूरेनस आम तौर पर कम ही दिखाई देता है. उसकी पोजिशन वीनस के ऊपर होती है और उसमें हरी चमक होती है.
एक सीध में नहीं होंगे ग्रह
सूर्यास्त के बाद ये पांचों ग्रह एक दुर्लभ एलाइनमेंट में दिखेंगे. हालांकि ये एक सीध में दिखाई नहीं देंगे. सूर्यास्त के बाद लगभग 7.30 बजे सबसे पहले क्षितिज पर जुपिटर दिखाई देगा. इसके बाद मर्करी, वीनस, यूरेनस और मार्स दिखाई देने शुरू होगें. ये ग्रह क्षितिज से लेकर आधे आसमान तक दिखाई देंगे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर