लाइफस्टाइल
Health Benefits Of Egg: रोजाना शाम के समय अंडा खाने से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है. इसलिए आज से ही शाम के समय अंडा खाना शुरू कर दें.
डीएनए हिंदीः सेहत के लिहाज से अंडा (Egg Benefits) काफी फायदेमंद होता है. अंडे में मौजूद प्रोटीन और इसका ओमेगा-3 ब्रेन के लिए भी फायदेमंद होता है. लेकिन, अंडा खाने का भी एक समय है. वैसे तो ज्यादातर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि शाम को अंडा खाना आपकी सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं कि शाम को अंडा खाने के क्या फायदे हैं(Egg In The Evening Benefits).
दरअसल, शाम के समय अंडा खाने से आपका तनाव कम होता है, जिसकी वजह से आपको अच्छी नींद आती है. इतना ही नहीं, इसके और भी कई फायदे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...
जानिए शाम को अंडा खाने के फायदे (Eating Egg In The Evening Benefits)
तनाव करता है दूर
दरअसल, अंडा ट्रिप्टोफैन (tryptophan) से भरपूर होता है, जो कि तनाव कम करने में मदद करता है. ये ट्रिप्टोफैन असल में दिमाग को शांत करता है और शरीर में हार्मोनल गड़बड़ियों में कमी लाता है. इसलिए आपको शाम को अंडा जरूर खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें - Skin Care Tips: चेहरे से दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब, लगाएं तुलसी से बना फेस पैक- विधि
आती है अच्छी नींद
वहीं नींद को बेहतर बनाने में मेलाटोनिन (melatonin) की एक अहम भूमिका होती है और ये आपके नर्व सेल्स के काम काज को बेहतर बनाने में मदद करता है, जो शरीर को सोने का संकेत देता है. मेलाटोनिन वो हार्मोन है जो शरीर की घड़ी को सेट करता है और नींद की कमी को पूरी करने में बड़ी भूमिका निभाता है.
विटामिन डी है फायदेमंद
विटामिन डी (vitamin D) से भरपूर अंडा हड्डियों और ब्रेन सेल्स के काम काज को बेहतर बनाता है और जब आप शाम को अंडा खाते हैं तो ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा हो जाता है और सुबह जैसे ही सूरज के संपर्क में आते हैं बॉडी इससे विटामिन डी बनाने लगता है.
यह भी पढ़ें - Vitamin B12 Deficiency: नसों के सिकुड़ने से कमजोरी तक की वजह है इस विटामिन की कमी, जानिए क्या खाते बढ़ेगा लेवल
वेट लॉस में मदद करता है
वेट लॉस (weight loss) में शाम को अंडा खाना से पहले तो ये आपके पेट की गति में तेजी लाता है और फिर इसका प्रोटीन शरीर को लंबे समय भरा रखने के साथ रात के खाने में कमी लाता है. साथ ही ये आपके मसल्स को मजबूत बनाता है और हार्मोनल फंक्शन को बैलेंस रख कर शरीर को वेट लॉस की ओर ले जाता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.