Advertisement

Yoga For Sinus Relief: साइनस के संक्रमण को दूर करेंगे ये 5 योगासन, बंद नाक से तुरंत मिलेगा आराम

Yoga For Sinus: जुकाम और नाक बंद होने से जुड़ी साइनस की प्रॉब्लम दिखने में भले ही छोटी हो लेकिन इसके कारण व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

Latest News
Yoga For Sinus Relief: साइनस के संक्रमण को दूर करेंगे ये 5 योगासन, बंद नाक से तुरंत मिलेगा आराम

Yoga For Sinus

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सर्दी-खांसी होने पर नाक बंद होने की समस्या आम बात है. नाक बंद होने पर साइनस (Sinus) की समस्या हो जाती है जिसके कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. साइनस (Sinus Problem) में नाक की हड्डियों में सूजन आ जाती है. जुकाम और नाक बंद होने से जुड़ी साइनस की प्रॉब्लम दिखने में भले ही छोटी हो लेकिन इसके कारण व्यक्ति को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साइनस होने पर सिर दर्द, बैचेनी सांस फूलना आदि परेशानी होती हैं. ऐसे में इससे बचने के लिए योग (Yoga Asanas For Blocked Nose) एक बढ़िया उपाय हैं. साइनस की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इन योग (Yoga For Sinus) को करके आप आराम पा सकते हैं.

साइनस में राहत के लिए करें ये योग  (Yoga For Instant Relief In Sinus)
कपालभाति

कपालभाति करने से सिर से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलती है. अगर साइनस की समस्या है तो भी कपालभाति करने से फायदा होता है. कपालभाति करने के लिए सुखासन में बैठकर हथेलियों को ध्यान की मुद्रा में घुटनों पर रख लें. सांस लें और सांस छोड़े.

भुजंगासन
भुजंगासन से फेफड़े खुलते हैं और सांस लेने की क्षमता बढ़ती है. इससे तनाव को भी कम कर सकते हैं. साइनस के संक्रमण से बचाव के लिए यह योग करना चाहिए. इसके लिए पेट के बल लेट जाएं और सांस को अंदर करें. हाथों को जमीन पर रखते हुए शरीर का आगे की ओर खीचें.

 

40 के बाद भी जवां रखेंगे ये 4 एंटी-एजिंग फेस पैक, लोग पूछेंगे ग्लोइंग स्किन का राज

अनुलोम-विलोम प्राणायाम
अनुलोम-विलोम सांस लेने की एक प्रक्रिया है. बंद नाक से राहत के लिए यह योग बहुत ही फायदेमंद होता है. अनुलोम-विलोम करने के लिए अपने अंगूठे को दाएं नासिका पर रखें और बाएं से सांस लें. इसके बाद बाएं पर अंगूठे को रखकर दाएं से सांस छोड़ दें. यह योग करते समय आंख बंद होनी चाहिए.

भस्त्रिका प्राणायाम
भस्त्रिका प्राणायाम करने के लिए सुखासन में बैठ जाएं और पीठ को सीधा करें. आंखों को बंद करके हथेलियों को घुटनों पर रखें. इसके बाद गहरी सांस लेते हुए फेफड़ों को भर लें और सांस छोड़ते हुए फेफड़ों को खाली कर दें.

नोज प्रेस
बंद नाक से तुरंत राहत के लिए नोज प्रेस कर सकते हैं. इसके लिए तर्जनी से अपनी नाक के तीन हिस्सों यानी ऊपरी भाग, मध्य भाग और नीचे के हिस्से को दबाएं. ऐसा 10-15 सेकंड करने से तुरंत नाक खुल जाती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement