लाइफस्टाइल
Symptoms Of Child Depression: आज के समय में बच्चों में डिप्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अगर आपके बच्चे में ये लक्षण नजर आएं तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए...
बड़े-बुजुर्ग ही नहीं, बच्चे भी डिप्रेशन (Depression) की चपेट में आ रहे हैं. आज के समय में बच्चों में डिप्रेशन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसी स्थिति में हस्ते-खेलते बच्चे कब गुमसुम हो जाते हैं, पता भी नहीं चल पाता है. इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, इसका एक कारण ये भी है कि आज के समय में माता-पिता दोनों वर्किंग होते हैं और वे बच्चों पर (Kids Mental Health) ध्यान नहीं दे पाते हैं. इससे कई बार बच्चों को तनाव घेर लेता है. ऐसी स्थिति में बच्चा बाकी बच्चों की तुलना में (Symptoms Of Child Depression) सुस्त और गुमसुम हो जाता है. ऐसे में अगर आपके बच्चे में ये लक्षण नजर आएं तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए...
इसके पीछे के कारणों में फैमिली हिस्ट्री, डिलीवरी के समय कोई दिक्कत होना, घर में लड़ाई झगड़े का माहौल, मन में किसी बात का डर बैठना, Sexual Harrassment का शिकार होना के साथ कई अन्य कारण शामिल हैं.
उदास होना- ऐसे में अगर आपका बच्चा उदास रहने लगा है या उसमें किसी भी काम को लेकर एक्साइटमेंट नहीं बची है तो समझें बच्चा डिप्रेशन का शिकार हो चुका है.
खुद से बात करना: ऐसी स्थिति में कई बार बच्चे खुद से बात करना शुरु कर देते हैं, आपको उस पर ध्यान देने की जरूरत है. आमतौर पर डिप्रेशन होने पर बच्चे अकेले बैठ कर खुद से ही सवाल जवाब करने लगते हैं और उन्हें किसी भी बात पर गुस्सा आ जाता है, ये डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं.
चिड़चिड़ा होना: इसके अलावा डिप्रेशन होने पर आपका बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है और इस स्थिति में वो बात-बार पर गुस्सा होने लगता है. इसके अलावा उसे अकेले रहना ज्यादा पसंद आने लगता है.
खाना खाने में आनाकानी: बच्चे जब डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं तो उनकी रोजाना की आदतों में बदलाव आ सकता है और वे खाना तक ठीक से नहीं खा पाते हैं. ऐसी स्थिति में कई बार तो वे खाना भी स्किप कर देते हैं.
ऐसी स्थिति में बच्चे के साथ टाइम स्पेंड करें, उनके मन की बात काे जानने की कोशिश करें, बच्चे से खुलकर बात करें, उनके साथ कोई गेम खेलें, बच्चे को बाहर घुमाने लेकर जाएं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.