लाइफस्टाइल
Mood Booster Flowers: अगर आप तनाव में रहते हैं तो अपने आसपास ये 4 फूल जरूर रखें. इससे डिप्रेशन दूर होगा और आपका मूड तरोताजा रहेगा.
डीएनए हिंदीः Flowers That Help Relieve Stress and Anxiety आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और ऑफिस वर्क लोड के कारण लोग काफी स्ट्रेस में रहते है. निजी जीवन के स्ट्रेस और वर्क लोड के चलते लोग खुद को समय नहीं दे पा रहे हैं. जिसका असर लोगों के हार्मोन हेल्थ और मूड पर भी पड़ रहा है. इसकी वजह से लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं, दुखी रहने लगते हैं और डिप्रेस्ड महसूस करते हैं. अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों (Mood Booster Flowers) के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपने आसपास रखने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है, तो आइए जानते हैं इन खास फूलों के बारे में, साथ ही जानेंगे इन फूलों को अपने आस-पास लगाने के फायदे क्या हैं..
मूड को तरोताजा रखने वाले फूल (Mood Booster Flowers)
लैवेंडर
आस-पास लैवेंडर का पौधा होने से मन को शांति मिलती है. साथ ही ये दिमाग में ठंडक लाता है और बेचैनी कम करता है. इतना ही नहीं, लैंवेंडर की खुशबू से आप रिलैक्स महसूस कर सकते हैं और इससे इनसोमनिया जैसी बीमारी में कमी आती है. ये पौधा आपको खुश करता है और बेहतर महसूस करने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर इन 3 योग से होने लगेगा डाउन, रोज सुबह डायबिटीज रोगी 30 मिनट करके देखें
रजनीगंधा
रजनीगंधा की महक बहुत ही अलग और खास होती है ये आपके स्ट्रेस को कम करने के साथ अंदर से शांत कर करता है. साथ ही इन फूलों की खुशबू एंग्जायटी कम करने में मदद करती है. इतना ही नहीं, इन फूलों से बना तेल सिर दर्द समेत कई समस्याओं में कमी ला सकता सकता है. इस तेल के कई फायदे हैं. इसलिए आपको इन फूलों को अपने पास जरूर रखना चाहिए.
गुलाब के फूल
गुलाब आपको खुश कर सकती है और मेंटल स्ट्रेस से बचाती है. ये आपको अंदर से रिलैक्स फील कराती है, जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं. इसलिए अपने आस-पास गुलाब के कुछ फूल जरूर रखें. इससे आपकी आंखों को तो अच्छा लगेगा ही, साथ ही आपका मन भी खुश होगा.
यह भी पढ़ें- नसों में जमी जिद्दी चर्बी को बटर की तरह गला देंगी ये 2 चीजें, बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं पाएगा जमने
मोगरा
इसके अलावा मोगरा की खुशबू आपके ब्रेन को एक्टिवेट करती है और आपको खुश करती है. साथ ही ये आपके हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाता है और दिमाग को रिलैक्स करता है. इसलिए अपने घर में इस फूल को जरूर लगाएं, इससे आप रिलैक्स महसूल करेंगे और स्ट्रेस फ्री रहेंगे. ये खास फूल आपको खुश करने के साथ बेहतर महसूस करने में मदद करेगा.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर