लाइफस्टाइल
सफेद बालों को काला करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली केमिकल युक्त डाई बाल काले तो कर देती है, लेकिन यह स्कैल्प से लेकर बालों की सेहत को बिगाड़कर रख देती है. ऐसे में नेचुरल हेयर डाई बेहद फायदेमंद हो सकती है.
डीएनए हिंदी: (White Hair Get Black Use Of Natural Dye) दमकती त्वचा पर सफेद बाल आपकी पूरी पर्सनालिटी को खराब कर देता है. ऐसे में कई बार लोगों को शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है. इसे बचने के लिए कुछ लोग सफेद बालों को काला करने के लिए कलर और डाई का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. यह बालों के साथ ही स्कैल्प को नुकसान पहुंचते हैं. ऐसे में कुछ नेचुरल उपाय को अपना सकते हैं. इनसे आपका एक एक सफेद बाल काला होने के साथ ही कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा.
इन नेचुरल डाई से आपका एक भी पैसा खर्च नहीं होगा. घर में रखें इन सामान से आप आसानी से उपाय कर बालों को काला कर सकते हैं. इतना ही नहीं इनमें मौजूद पोषक तत्वों के इस्तेमाल से बाल हमेशा के लिए काले हो जाएंगे. आइए जानते हैं इन्हें लगाने का तरीका और फायदे...
करी पत्ता
करी पत्ता विटामिन बी से भरपूर होता है. यह हेयर फॉलिकल्स को सही करने के साथ ही सफेद बालों को हमेशा के लिए काला कर देगा. करी पत्ता बालों को झड़ने से भी रोकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों के रुखेपन को खत्म कर उन्हें चमकदार बनाते हैं. इसके तेल का नियमित इस्तेमाल बालों को जड़ों से काल कर देता है. इसका तेल बनाने के लिए नारियल का तेल लेकर उसमें 20 से 25 पत्ती करी पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लें. अब इस तेल को छानकर एक डिब्बे में बंद कर दें. अब इसे लगाएं और अगले दिन सिर को धो लें. इसे सफेद बाल धीरे धीरे खत्म हो जाएंगे.
इंडिगो पाउडर
सफेद बालों को नेचुरल रूप से काला करने के लिए इंडिगो पाउडर को मेहंदी में मिक्स कर लें. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और बालों पर लगा लें. करीब आधे घंटे बाद बालों को धो लें. इसे बाल एक दम काले और चमकदार हो जाएंगे.
काली चाय
सफेद बालों को फिर से काला करने के लिए काली चाय बेहद असरदार नुस्खा है. बालों में इस्तेमाल करने के लिए काली चाय को पानी में पका लें. इसके दो घंटों के लिए अलग रख दें. अब पानी से चाय पत्ती को निकाकर उसे पीस लें. इस पेस्ट को बालों पर लगाएं. इसके बाद बालों को धो लें. साथ ही कंडीशनर लगाने के बाद काली चाय के पानी बालों को चाय की पत्ती के पानी से धो लें. इसे आपके सफेद बाल गायब हो जाएंगे. बाल काले होने के साथ शाइन करने लगेंगे.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.