Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Health Tips: कई हेल्थ ईशू का इलाज करती हैं ये 3 कड़वी चीजें, शुगर से लेकर वेट तक होगा कम

Amla And Karela For Health: करेला और आंवला स्वाद में कड़वा होता है लेकिन सेहत के लिए यह बहुत ही अच्छा होता है. इसे खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं.

Latest News
Health Tips: कई हेल्थ ईशू का इलाज करती हैं ये 3 कड़वी चीजें, शुगर से लेकर वेट तक होगा कम

Health Tips

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः खाने में सभी लोग स्वादिष्ट चीजें खाना पसंद करते हैं. वैसे तो सभी चीजे स्वाद के लिए अच्छी होती है. लेकिन कई चीजें स्वाद में कड़वी होती है. आज हम आपको ऐसी ही कड़वी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो स्वाद में कड़वी हैं लेकिन सेहत के लिए बहुत ही अच्छी है. दरअसल, यहां हम करेले, आंवले और मेथी के बारे में बात कर रहे हैं. यह सभी चीजें सेहत के लिए अच्छी होती हैं. इन चीजों में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट्स समेत कई पोषक तत्व होते हैं. इन्हें डाइट में शामिल करके आप सेहत का ध्यान रख सकते हैं.

मेथी खाने के फायदे
मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो सेल्स को कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने वाली फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. मेथी खाना पाचन के लिए भी अच्छा होता है. पेट के लिए यह अच्छा होता है. कब्ज और गैस की प्रॉब्लम में मेथी खाने से फायदा मिलता है. हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी मेथी फायदेमंद है. यह जोड़ों के दर्द को भी दूर करती है. मेथी डायबिटीज में भी फायदेमंद होती है.

 

विटामिन A की कमी के हैं ये 4 संकेत, भूलकर भी न करें इन्हें इग्नोर

आंवला खाने के फायदे
आंवले का स्वाद तीखा, कसैला और कड़वा होता है. आंवला के कड़वा स्वाद लोगों को कम ही पसंद होता है लेकिन यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कई बीमारियों से रक्षा करता है. सर्दी-जुकाम से बचाने के लिए भी आंवला अच्छा होता है. स्किन के लिए भी आंवला अच्छा होता है.

करेला खाने के फायदे
स्वाद में कड़वा करेला खाना लोग बहुत कम पसंद करते हैं. हालांकि यह आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम समेत कई गुणों से भरपूर होता है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. करेले में फाइबर हाई मात्रा में होता है जो पेट के लिए अच्छा होता है. स्किन के लिए भी करेला अच्छा होता है. करेला ब्लड शुगर के मरीज के लिए बहुत ही अच्छा होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement