Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

क्या आप जानते हैं '2 June Ki Roti' का मतलब? क्यों कही जाती है ये कहावत, जो हर साल करती है ट्रेंड

Do June ki Roti ka Matlab: आपने अक्सर दो जून की रोटी से जुड़ी कहावत और कहानियों के बारे में सुना होगा. हर साल जून की दूसरी तारीख को '2 June ki roti' ट्रेंड करने लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इसका मतलब क्या है?

Latest News
क्या आप जानते हैं '2 June Ki Roti' का मतलब? क्यों कही जाती है ये कहावत, जो हर साल करती है ट्रेंड

2 जून की रोटी का मतल

Add DNA as a Preferred Source

2 June ki Roti Kya hai: हर साल दो जून को सोशल मीडिया पर 'दो जून की रोटी' ट्रेंड होने लगता है. लोग एक दूसरे से सवाल करते हैं कि, दो जून की रोटी खा ली? वैसे तो हिंदी में कई कहावत हैं ये भी उन्हीं कहावत में से एक है लेकिन इसे तारीख से जोड़कर क्यों देखा जाता है और इसका क्या मतलब होता है चलिए जानते हैं?

कई लोगों को आपने अक्सर कहते सुना होगा 'बस दो जून की रोटी मिलती रहे' दरअसल, यह एक कहावत है इसका अर्थ है, किसी को सिर्फ दो वक्त का खाना नसीब हो जाए. यह मुहावरा गरीब तबके के दुख को दर्शाता है. लेकिन यह दो जून को सोशल मीडिया पर ट्रेंड क्यों करता है? इस बारे में आपको बताते हैं.

क्या है 2 जून की रोटी का मतलब?

दो जून की रोटी कहावत में जून का अर्थ वक्त से है. अवधी भाषा में जून का मतलब समय यानी वक्त होता है. इसलिए दो जून की रोटी का मतलब हुआ दो वक्त की रोटी. इसी वजह से कहावत कही जाती है कि, दो जून की रोटी मिल जाए. यहां दो जून की रोटी का मतलब जून महीने की दूसरी तारीख की रोटी से नहीं बल्कि, दो वक्त की रोटी से है. इसको लेकर एक और मान्यता है कि, जून के महीने में भीषण गर्मी होती है ऐसे में पुराने समय में लोगों को काम नहीं मिलता था जिससे उनके लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल होता था.

सालों पुरानी कहावत है 'दो जून की रोटी'

दो जून की रोटी की कहावत आज के समय की नहीं है बल्कि, यह कहावत पुराने समय से चली आ रही है. यह दर्शाती है कि, इंसान को जीवन में भोजन के लिए संघर्ष करना पड़ता है. इस कहावत का जिक्र कई फिल्मों में भी देखने को मिलता है. प्रसिद्ध कहानीकार मुंशी प्रेमचंद्र और जयशंकर प्रसाद ने भी अपनी कहानियों में 2 जून की रोटी का जिक्र किया है. इस कहावत का इस्तेमाल कई जगह पर मजबूरी के लिए तो कई बार मजाकिया तौर पर किया जाता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement