लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Mar 03, 2026, 09:49 AM IST
1. इस जन्म से लेकर पूर्व जन्म के अधूरे कार्मिक कनेक्शन

ग्रहण के समय जन्म को लेकर लोगों के मन में अक्सर डर, रहस्य और जिज्ञासा तीनों होते हैं. लेकिन ज्योतिष और अंक ज्योतिष इसे सिर्फ “अशुभ” या “शुभ” की एक लाइन में नहीं देखते बल्कि इसे इस जन्म से लेकर पूर्व जन्म के अधूरे कार्मिक कनेक्शन तक देखते हैं. लेकिन सवाल तब जटिल हो जाता है, जब किसी बच्चे का जन्म सूतक या ग्रहण अवधि में होता है तो क्या वह जन्म अशुभ माना जाता है? क्या इससे बच्चे के जीवन, स्वभाव या भाग्य पर कोई स्थायी प्रभाव पड़ता है?
2.क्या ग्रहण में जन्म अशुभ माना जाता है?

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण के समय जन्म को सामान्य से अलग स्थिति माना जाता है. कुंडली में सूर्य या चंद्रमा यदि राहु-केतु के प्रभाव में हों, तो उसे विशेष योग की तरह देखा जाता है. हालांकि ज्योतिषाचार्य यह भी स्पष्ट करते हैं कि केवल ग्रहण के समय जन्म होना जीवन को अशुभ नहीं बनाता. संपूर्ण कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा और गोचर इन सबका सामूहिक विश्लेषण के बाद ही ये तय होता है कि बच्चे का जन्म शुभ है या नहीं.
3.इसे दुर्भाग्य से जोड़ना...

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार बताती हैं कि “ग्रहण में जन्मे बच्चे संवेदनशील और आत्मविश्लेषी हो सकते हैं, लेकिन इसे दुर्भाग्य से जोड़ना अतिशयोक्ति है. कुंडली का समग्र अध्ययन अधिक महत्वपूर्ण है. बच्चे अपने साथ अपना भाग्य ले कर आते हैं ग्रह और नक्षत्र इसमें अपना योगदान देते हैं लेकिन ग्रहण का सीधा प्रभाव इसपर नहीं होता है.
4.कर्मिक कनेक्शन की धारणा

कुछ ज्योतिषाचार्य ये भी मानते हैं कि कई बार ग्रहण में उन बच्चों का जन्म होता है जिनका पिछले जन्म में अधूरे कर्म रह गया हो. ऐसे बच्चे इस जन्म में उन अधूरे कर्मों को पूरा करने के लिए आते हैं और तब ग्रहण काल इनके जन्म का आधार बनता है हालांकि कुछ इसे केवल एक भारतीय दार्शनिक परंपरा का हिस्सा मानते है. कुछ लोग ग्रहण में जन्म को कर्मिक संकेत मानते हैं, लेकिन यह आध्यात्मिक व्याख्या है, प्रमाणित तथ्य नहीं. धर्म और अध्यात्म अक्सर प्रतीकात्मक भाषा में जीवन की जटिलताओं को समझाते हैं. इसलिए हर घटना को शाब्दिक अर्थ में लेना उचित नहीं होता.
5.चंद्रग्रहण क्या दर्शाता है?

चंद्रमा मन, भावनाओं, माता और अवचेतन का कारक है.ग्रहण तब होता है जब राहु-केतु चंद्रमा को प्रभावित करते हैं. इसलिए ग्रहणकाल में जन्मे बच्चे की कुंडली में भावनात्मक तीव्रता और कर्मिक पैटर्न मजबूत माने जाते हैं. यह जन्म “असामान्य ऊर्जा” वाला होता है, साधारण नहीं.
6.ऐसे बच्चे संवेदनशील, इंट्यूटिव और अंदर से गहरे विचारक होते हैं

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का अर्थ मन की गहराई से होता है. ऐसे बच्चे संवेदनशील, इंट्यूटिव और अंदर से गहरे विचारक होते हैं. इनका मन जल्दी आहत भी हो सकता है, लेकिन ये मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनते हैं. ज्योतिष के अनुसार ग्रहणकालीन जन्म “पिछले जन्म के अधूरे कर्मों” को पूरा करने का संकेत देता है. ये बच्चे परिवार में परिवर्तन या सुधार का कारण बन सकते हैं.
7.जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है

इनके जीवन में सामान्य लोगों से थोड़ा ज्यादा भावनात्मक या पारिवारिक उतार-चढ़ाव दिख सकता है. पर यही अनुभव इन्हें परिपक्व और आध्यात्मिक बनाते हैं. अगर चंद्रमा मजबूत भाव में हो या शुभ ग्रहों से दृष्ट हो, तो यह जन्म व्यक्ति को शोधकर्ता, हीलर, आध्यात्मिक मार्गदर्शक,कला या लेखन में गहराई देने वाला बना सकता है.
8.ये बात समझ लें

ग्रहण एक “क्लाइमेक्स एनर्जी” है—ऐसे दिन जन्म लेने वालों में नेतृत्व या अलग पहचान की चाह होती है.इनका जीवन सीधी रेखा में नहीं चलता, बल्कि अचानक बदलाव, करियर शिफ्ट, मानसिक जागरण देखने को मिल सकता है. हालांकि इनमें Emotional Intelligence अधिक होती है. ये दूसरों का दर्द जल्दी समझ लेते हैं. असल में यह जन्म “ट्रांसफॉर्मेशन और जागरण” का संकेत है. अगर कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में है तो अच्छा भाग्य, सम्मान और मानसिक शक्ति.लेकिन अगर चंद्रमा कमजोर है तो शुरुआती संघर्ष, लेकिन बाद में आत्मनिर्भरता.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सामान्य ज्योतिष के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से