Advertisement

Why Youngsters Reluctant to Wed: 'कमिटमेंट फोबिया' या फिर आजादी की चाह? आखिर शादी से दूर क्यों भाग रहे युवा

Why Youngsters Reluctant to Wed: वो दौर कुछ और था, जब शादी को 7 जन्मों का बंधन मानते हुए लोग हर जन्म में साथ रहने का वादा किया करते थे. अब युवाओं के अंदर शादी का डर बैठ गया है और वे कमिंटमेंट से परहेज करने लगे हैं. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह...  

Abhay Sharma | Jul 20, 2025, 01:08 PM IST

1.भावनात्मक जुड़ाव में कमी या बचपन का असर 

भावनात्मक जुड़ाव में कमी या बचपन का असर 
1

एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्सर कई बच्चे बचपन से ही घर में तनाव, झगड़े, मारपीट, दोषारोपण जैसे वातावरण में बड़े होते हैं, इस वजह से कई बार उन्हें रिश्तों में भरोसा करने में दिक्कत होती है. ऐसे लोगों को नजदीकी तो चाहिए होती है, पर वे उससे डरते भी हैं. इसलिए किसी गंभीर कमिटमेंट या शादी जैसे रिश्ते से बचने लगते हैं. 

Advertisement

2.कमिटमेंट फोबिया

कमिटमेंट फोबिया
2

कई ऐसे लोग हैं, जो कमिटमेंट के डर से रिश्तों को नाम नहीं देना चाहते. ऐसे में वे कभी प्लान कैंसिल कर देते हैं और कभी दूरी बना लेते हैं. क्योंकि उनके मन में डर होता है कि अगर रिश्ता गंभीर हुआ तो वह फंस जाएंगे. ये संकेत ‘कमिटमेंट फोबिया’  कहलाते हैं. 

3.खुद को बेहतर बनाने की चाह में  

खुद को बेहतर बनाने की चाह में  
3

इसके अलावा आज के समय में लोग ऐसा रिश्ता चाहते हैं जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करे. इस स्थिति में अगर कोई रिश्ता उन्हें ग्रोथ, सपोर्ट और पर्सनल डेवलपमेंट नहीं देता तो वे उससे दूरी बनाना ही सही समझते हैं. ऐसे में ग्रोथ, सपोर्ट न मिलने की वजह से भी आजकल युवा शादी से दूरी बना रहे हैं.  

4.रिश्तों का टूटने की वजह से

रिश्तों का टूटने की वजह से
4

इसके अलावा अगर किसी ने बचपन में माता-पिता को अलग होते देखा हो या घर में झगड़े झेले हों तो उसके मन में शादी को लेकर डर बैठ जाता है और उन्हें लगता है कि शादी हमेशा खुशी नहीं देती और इसलिए वे ऐसे रिश्तों में जाना ही नहीं चाहते हैं. ये भी एक वजह से युवा शादी से दूर भाग रहे हैं.

5.आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान की कमी

आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान की कमी
5

वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपने अंदर इतना भरोसा नहीं महसूस होता है कि किसी का भरोसा निभा पाएंगे. ऐसी स्थिति में लोग सोचते हैं कि वह अपने पार्टनर की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेंगे. उनकी यही सोच उन्हें गहरे रिश्तों से दूर कर देती है. इसलिए शादी से भी दूर भागते हैं. 

6.अपनी मर्जी से जीवन जीना  

अपनी मर्जी से जीवन जीना  
6

इसके अलावा पारंपरिक समाज में जहां शादी को अनिवार्य माना जाता था, लेकिन अब युवा इस धारणा को चुनौती दे रहे हैं और वे परिवार और समाज के दबाव में आकर शादी करने के बजाय अपनी मर्जी से जीवन जीने को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसलिए युवाओं के बीच शादी से दूरी देखी जा रही है. 

7.लिव-इन रिलेशनशिप 

लिव-इन रिलेशनशिप 
7

लिव-इन रिलेशनशिप और ओपन रिलेशनशिप का बढ़ता चलन ये दिखाते हैं कि आज के युवा अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं और शादी को केवल एक विकल्प के रूप में देखते हैं, न कि जीवन का जरूरी हिस्सा समझते हैं. आज के दौर में कई युवा बिना कानूनी और सामाजिक दवाब के साथ रहना पसंद करते हैं.  

8.इन वजहों से युवा बना रहे हैं शादी से दूरी

इन वजहों से युवा बना रहे हैं शादी से दूरी
8

इन्हीं सब कारणों की वजह से युवा अब शादी को बोझ, दबाव या जिम्मेदारी की तरह नहीं बल्कि एक विकल्प के रूप में देखने लगे हैं. ऐसी स्थिति में उनके लिए करियर, स्वतंत्रता और मानसिक शांति पहले आती है और युवाओं के लिए शादी अब प्राथमिकता नहीं रही.  

Advertisement
Advertisement

Advertisement