Advertisement

सड़क पर सफेद-पीले रंग की लाइनें क्यों बनी होती हैं? जानिए हर शेप और लाइन का क्या है  मतलब 

Road Line Rule:अक्सर आपने देखा होगा की हाईवे या रोड पर सफेद या पीली रंग की कुछ पट्टियां बनी होती हैं. कभी सिंगल तो कभी डबल. कहीं ऐरो बने होते हैं तो कहीं लाइन ब्रेक कर बनी होती है. ये लाइनें शो के लिए नहीं बल्कि आपकी सेफ्टी के लिए होती हैं. रोड रूल अगर आप समझ लें तो एक्सीडेंट के चांस भी नहीं रहेंगे.

ऋतु सिंह | May 12, 2026, 07:43 AM IST

1. सड़क पर बनी लाइनें केवल पेंट नहीं हैं, बल्कि ...

 सड़क पर बनी लाइनें केवल पेंट नहीं हैं, बल्कि ...
1

हर दिन करोड़ों लोग सड़क पर निकलते हैं, लेकिन ड्राइविंग के दौरान हमारी नजर अक्सर ट्रैफिक, हॉर्न और सिग्नल पर रहती है, सड़क पर बनी उन सफेद-पीली लाइनों पर नहीं, जो हर सेकेंड हमें कुछ न कुछ समझाने की कोशिश कर रही होती हैं. यही लापरवाही कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती है. सड़क पर बनी लाइनें केवल पेंट नहीं हैं, बल्कि ट्रैफिक की एक ऐसी भाषा हैं, जिसे समझना हर ड्राइवर के लिए उतना ही जरूरी है जितना गाड़ी चलाना सीखना. खास बात यह है कि इन संकेतों को नजरअंदाज करना सिर्फ चालान का कारण नहीं बनता, बल्कि कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है. (फोटो एआई)
 

Advertisement

2. सड़क की लाइनें कैसे तय करती हैं आपकी सुरक्षा?

 सड़क की लाइनें कैसे तय करती हैं आपकी सुरक्षा?
2

जब आप हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे होते हैं, तब सड़क पर बनी हर लाइन आपके लिए एक निर्देश की तरह काम करती है. टूटी हुई सफेद लाइन बताती है कि आप सावधानी से लेन बदल सकते हैं. वहीं सीधी सफेद लाइन साफ संकेत देती है कि अपनी लेन में बने रहना ज्यादा सुरक्षित है.

अक्सर लोग जल्दी निकलने या ट्रैफिक से बचने के चक्कर में बिना संकेत समझे अचानक लेन बदल देते हैं. यही वजह है कि हाईवे पर होने वाले कई एक्सीडेंट केवल गलत ओवरटेकिंग या लेन कटिंग के कारण होते हैं. ट्रैफिक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर लोग सिर्फ रोड मार्किंग के नियमों का पालन करने लगें, तो सड़क हादसों में बड़ी कमी लाई जा सकती है.  (फोटो एआई)

3.डबल लाइन का मतलब ‘खतरे की सीमा’ भी हो सकता है

डबल लाइन का मतलब ‘खतरे की सीमा’ भी हो सकता है
3

सड़क पर बनी दोहरी सफेद या पीली लाइन को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन असल में ये सबसे गंभीर चेतवनी होती है. इसका मतलब होता है कि यहां ओवरटेकिंग करना बेहद खतरनाक हो सकता है. ऐसी लाइनें आमतौर पर ब्लाइंड मोड़, संकरी सड़क या दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बनाई जाती हैं. इसके बावजूद कई लोग जल्दबाजी में इन्हें पार कर देते हैं. यही जल्दबाजी सामने से आ रहे वाहन से टक्कर जैसी खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती है. यानि सड़क पर बनी ये लाइनें केवल ट्रैफिक कंट्रोल नहीं करतीं, बल्कि कई बार आपकी और दूसरे लोगों की जिंदगी के बीच सुरक्षा दीवार बनकर खड़ी रहती हैं.  (फोटो एआई)
 

4.ज़ेब्रा क्रॉसिंग की अनदेखी पैदल लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा

ज़ेब्रा क्रॉसिंग की अनदेखी पैदल लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा
4

भारत में सबसे ज्यादा टूटने वाले ट्रैफिक नियमों में से एक ज़ेब्रा क्रॉसिंग का नियम भी है. कई वाहन चालक पैदल यात्रियों को रास्ता देने के बजाय तेज रफ्तार में निकल जाते हैं. इससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को होता है.

विशेषज्ञ बताते हैं कि विकसित देशों में ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन अपने आप रुक जाते हैं, लेकिन भारत में अब भी इस नियम को गंभीरता से नहीं लिया जाता. जबकि कानून के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर सड़क पार कर रहा हो तो वाहन चालक को रुकना जरूरी है.  (फोटो एआई)
 

5.स्टॉप लाइन पार करना जो बढ़ता है ट्रैफिक जाम

स्टॉप लाइन पार करना जो बढ़ता है ट्रैफिक जाम
5

सिग्नल पर बनी मोटी सफेद लाइन को लोग मामूली समझते हैं, लेकिन यही लाइन ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है. लाल बत्ती पर इस लाइन के आगे वाहन रोकने से पैदल यात्रियों को परेशानी होती है और कई बार पूरा जंक्शन ब्लॉक हो जाता है. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ट्रैफिक पुलिस अब AI कैमरों की मदद से ऐसे उल्लंघनों पर नजर रख रही है. आने वाले समय में रोड मार्किंग तोड़ने पर भारी ई-चालान भी आम हो सकते हैं.  (फोटो एआई)
 

6.शेवरॉन मार्किंग को पार्किंग समझना पड़ सकता है भारी

शेवरॉन मार्किंग को पार्किंग समझना पड़ सकता है भारी
6

हाईवे पर बनी तिरछी सफेद धारियों को कई लोग खाली जगह समझ लेते हैं और वहां वाहन रोक देते हैं. जबकि इन्हें शेवरॉन मार्किंग कहा जाता है. ये जगह केवल ट्रैफिक को दिशा देने के लिए होती है. यहां वाहन रोकना न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि अचानक मुड़ते ट्रैफिक के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा देता है. एक्सप्रेसवे पर कई हादसे ऐसी ही गलतियों की वजह से सामने आते हैं.  (फोटो एआई)

7.टूटी हुई लाइन = ओवरटेक संभव, लेकिन ध्यान से

टूटी हुई लाइन = ओवरटेक संभव, लेकिन ध्यान से
7

अगर बीच में टूटी हुई सफेद या पीली लाइन हो, तो सड़क साफ होने पर ओवरटेक किया जा सकता है. लेकिन सामने से वाहन न आ रहा हो और विजिबिलिटी साफ होनी चाहिए.  लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर स्थिति में तेज़ी से ओवरटेक करें. ओवरटेक तभी सुरक्षित माना जाता है जब:

  • सामने से कोई वाहन न आ रहा हो.
  • मोड़ या ब्लाइंड स्पॉट न हो.
  • सड़क साफ दिख रही हो.
  • स्पीड कंट्रोल में हो. (फोटो एआई)

8.सड़क की भाषा समझेंगे तो सफर होगा सुरक्षित

सड़क की भाषा समझेंगे तो सफर होगा सुरक्षित
8

आज के समय में सड़क पर सिर्फ अच्छा ड्राइवर होना काफी नहीं है, बल्कि जागरूक ड्राइवर होना ज्यादा जरूरी हो गया है. सड़क संकेत और रोड मार्किंग हमें हर पल सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं. जरूरत सिर्फ उन्हें समझने और पालन करने की है.

अगली बार जब आप सड़क पर निकलें, तो केवल सामने चल रही गाड़ियों को नहीं, बल्कि सड़क पर बनी लाइनों को भी ध्यान से देखें. हो सकता है वही संकेत आपकी एक छोटी गलती को बड़े हादसे में बदलने से रोक दें.  (फोटो एआई)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement