Advertisement

मुकेश अंबानी के घर में हर दिन 4000 रोटियां क्यों बनती हैं? जानें क्या होता है रोज एंटीलिया के खाने का मेन्यू

मुकेश अंबानी घर में हर दिन 4000 रोटियां बनती हैं. आखिर रोज इतनी रोटियां बनती क्यों होगी और क्या आपको ये पता है कि अबानी फैमेली के शेफ को कितनी सैलेरी मिलती है और एंटालिया में रोज के खाने का मेन्यू क्या होता है? ये सब आज आपको इस खबर में बता रहे हैं.

ऋतु सिंह | Dec 08, 2025, 12:06 PM IST

1.अंबानी परिवार के सभी सदस्य शाकाहारी हैं

अंबानी परिवार के सभी सदस्य शाकाहारी हैं
1

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का परिवार न केवल फैशन के लिए बल्कि अपने घर पर होने वाली छोटी-बड़ी पार्टियों और घर के खाने में खास व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. अंबानी परिवार के सभी सदस्य खाने के बहुत शौकीन हैं और  परिवार के सभी सदस्य शाकाहारी हैं. इसलिए खाने में पौष्टिक, तीखा और स्वादिष्ट व्यंजन हमेशा तैयार किए जाते हैं. घर में बनने वाले हर व्यंजन का बहुत ध्यान रखा जाता है. आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में रोजाना खाने में कौन-कौन से व्यंजन बनते हैं? घर के रसोइये को हर महीने कितनी सैलरी दी जाती है? और रोजाना 4 हजार रोटियां क्यों बनती हैं.
 

Advertisement

2.अंबानी परिवार के पसंदीदा भोजन क्या हैं?

अंबानी परिवार के पसंदीदा भोजन क्या हैं?
2

अंबानी परिवार में सभी लोग बेहद सादा खाना पसंद करते हैं. मुकेश और नीता अंबानी समेत पूरा परिवार सख्त शाकाहारी है. इसलिए घर में सात्विक और पौष्टिक खाना बनता है. सुबह उठने के बाद मुकेश अंबानी नाश्ते में पपीते का जूस और इडली सांभर खाते हैं. इसी तरह, नीता अंबानी जूस के साथ फल, ड्राई फ्रूट्स आदि खाती हैं. दोपहर के भोजन में दाल, चावल, सब्ज़ी, रोटी, सूप और सलाद खाते हैं. दाल गुजराती स्टाइल में बनती है. रात के खाने में अंबानी परिवार हल्का और पौष्टिक खाना खाता है. इसमें नाचनी या बाजरे की रोटी, गुजराती स्टाइल की सब्ज़ी और सलाद शामिल होता है.
 

3.अंबानी हाउस में रोजाना 4000 रोटियां बनती हैं

अंबानी हाउस में रोजाना 4000 रोटियां बनती हैं
3

नीता अंबानी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं. फिट और हेल्दी रहने के लिए अंबानी परिवार महीने में एक बार जंक फूड खाता है. हफ्ते में एक बार उनके घर में शेवपुरी बनती है. मुकेश अंबानी को शेवपुरी खाना बेहद पसंद है. साथ ही, हैरान करने वाली बात यह है कि अंबानी हाउस में रोजाना 4000 रोटियां बनती हैं.
 

4.अंबानी परिवार के घर में हर दिन इतनी रोटियां क्यों बनती हैं?

अंबानी परिवार के घर में हर दिन इतनी रोटियां क्यों बनती हैं?
4

ये रोटियां अंबानी हाउस में काम करने वाले करीब 600 कर्मचारियों के लिए बनाई जाती हैं. इसमें उनके घर के कई लोग शामिल हैं, जैसे सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, रसोइया, तकनीशियन और निजी सहायक. सभी को खाने के लिए पौष्टिक भोजन दिया जाता है. 
 

5.चपाती मशीन से बनती हैं रोटियां

चपाती मशीन से बनती हैं रोटियां
5

मुकेश अंबानी के घर में चपातियां बनाने के लिए एक मशीन बनाई गई है. यह मशीन कुछ ही मिनटों में सैकड़ों चपातियाँ बना सकती है. लेकिन चपातियों की गुणवत्ता और स्वाद को सही बनाए रखने के लिए एक कुशल शेफ़ को नियुक्त किया गया है. इस शेफ़ की सैलरी लाखों में है.

6.शेफ को कितनी मिलती है सैलेरी

शेफ को कितनी मिलती है सैलेरी
6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंबानी परिवार चपातियां बनाने वाले शेफ़ को 2 लाख रुपये प्रति माह सैलरी देता है. क्योंकि शेफ़ न सिर्फ़ चपातियों के आकार, बल्कि उनके आकार, मेहनत और स्वाद को भी एक जैसा बनाए रखने की पूरी कोशिश करता है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement