लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Dec 13, 2025, 07:51 AM IST
1.जी हां अल्बानिया की मंत्री ने 83 बच्चों को जन्म देने वाली हैं

दुनिया में पहली बार किसी देश ने अपने मंत्रिमंडल में एआई पर आधारित मंत्री नियुक्त करके सुर्खियां बटोरीं थी. लेकिन इसके एक महीने के भीतर ही अब वहां से एक अजीबोगरीब खबर आई है कि उनकी मंत्री ने 83 बच्चों को जन्म देने वाली हैं. क्या आप सोच रहे हैं कि यह क्या है? तो जानिए असली कहानी.
2.प्रधानमंत्री एडी रामा ने 26 अक्टूबर को क्या कहा था

प्रधानमंत्री एडी रामा ने 26 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली घोषणा की थी कि अल्बानिया की AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मंत्री डिएला (Diella) 83 बच्चों की मां बनने वाली हैं और सभी सांसद बनाए जाएंगे ताकि वे संसद की कार्यवाही रिकॉर्ड कर सकें और सांसदों को सुझाव दे सकें. आपको बता दें कि यह 83 बच्चे असली नहीं बल्कि वर्चुअल असिस्टेंट (डिजिटल सहायक) हैं जो कि AI पर आधारित सहायक होंगे.
3.क्या आप जानते हैं कि डिएला कौन है और वह इतनी खास क्यों है?

डिएला नाम का अर्थ अल्बानियाई भाषा में 'सूर्य' होता है. इस कृत्रिम बुद्धिमत्ता मंत्री की आधिकारिक नियुक्ति सितंबर 2025 में हुई थी. डिएला कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं है, बल्कि पूरी तरह से कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित एक आभासी मंत्री है. इस प्रकार, उनकी नियुक्ति का उद्देश्य सरकारी खरीद और निविदा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त करना है. डिएला को पहली बार जनवरी में ई-अल्बानिया पोर्टल पर एक आभासी सहायक के रूप में पेश किया गया था.
4.तो '83 एआई बच्चे' का क्या अर्थ है?

जर्मनी के बर्लिन में आयोजित ग्लोबल डायलॉग में बोलते हुए प्रधानमंत्री एडी रामा ने यह घोषणा की. उनके अनुसार, डिएला "83 बच्चों की मां बनने वाली हैं", यानी वह 83 डिजिटल एआई सहायकों का निर्माण कर रही हैं. प्रत्येक सहायक को सोशलिस्ट पार्टी के एक सांसद के लिए डिज़ाइन किया जाएगा.
5., ये एआई "बच्चे" सांसदों के सहायक होंगे

जी हां, ये एआई "बच्चे" सांसदों के सहायक के रूप में काम करेंगे - उनका कर्तव्य उन बैठकों का रिकॉर्ड एकत्र करना होगा जिनमें सांसद उपस्थित नहीं होते हैं, चर्चाओं का विवरण साझा करना और सांसदों को सिफारिशें देना होगा.
6.एडी रामा का दृष्टिकोण

प्रधानमंत्री रामा ने आगे कहा, “डिएला ने हमारी सरकार की पारदर्शिता में एक नया अध्याय खोल दिया है. इन डिजिटल बच्चों को अपनी मां को पहचानने के लिए प्रोग्राम किया जाएगा. प्रत्येक सांसद का अपना डिजिटल सहायक होगा.” उन्होंने यह भी घोषणा की कि यह प्रणाली 2026 के अंत तक पूरी तरह से चालू हो जाएगी.
7.तो सरकार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की क्या भूमिका होगी?

डिएला की नियुक्ति के बाद, अल्बानियाई सरकार ने सार्वजनिक निविदा प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. किसी भी मंत्रालय या अधिकारी के हस्तक्षेप के बिना, एआई प्रणाली स्वयं निविदा आवेदनों की समीक्षा और चयन करेगी, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम हो जाएगी. रामा ने आगे कहा, "वह सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया की सेवक हैं. प्रत्येक सरकारी निधि पूरी तरह से पारदर्शी और जनता के लिए सुलभ होनी चाहिए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से