लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Feb 16, 2026, 07:13 AM IST
1. नीली टी-शर्ट और सफेद स्कर्ट पहने यह लड़की कौन है?

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान भारत बनाम अमेरिका मैच के दौरान स्टेडियम में बैठी एक युवती की तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. नीली टी-शर्ट और सफेद स्कर्ट पहने यह लड़की मैच के दौरान कैमरे में कैद हुई, जिसके बाद उनकी तस्वीरें और रिएक्शन वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गए.
2.कुछ पल में ही तीन हजार से 35 लाख फॉलोअर्स हो गए

कुछ ही घंटों में उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स 3 हजार से बढ़कर 35 लाख से ज्यादा हो गए. लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि क्या ऐरा रावत वाकई असली हैं, या यह किसी AI मॉडल का डिजिटल अवतार है?
3.ऐरा रावत कौन हैं?

वायरल लड़की का नाम ऐरा रावत (Aira Rawat) बताया जा रहा है. उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मौजूद तस्वीरें और वीडियो बेहद परफेक्ट दिखते हैं. जिनमें स्मूद स्किन, सिनेमैटिक लाइटिंग और प्रोफेशनल फ्रेमिंग साफ नजर आती है.
4.क्यों लग रहा लोगों की कि ये डिजिटल इन्फ्लुएंसर है?

यही कारण है कि कई यूजर्स ने संदेह जताया कि यह कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं बल्कि AI द्वारा बनाई गई डिजिटल इन्फ्लुएंसर हो सकती हैं. फिलहाल उनके वास्तविक होने या AI मॉडल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
5.AI इन्फ्लुएंसर्स पर नई बहस छिड़ी

ऐरा रावत की तस्वीरों को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं जैसे चेहरे की बनावट असामान्य रूप से परफेक्ट दिखती है, हर तस्वीर में लाइटिंग और एंगल अत्यधिक प्रोफेशनल है और सोशल मीडिया पर अचानक फॉलोअर्स में विस्फोटक बढ़ोतरी होना शक को बढ़ाता है. कुछ AI इमेज डिटेक्शन टूल्स ने उनकी तस्वीरों को “AI-जनरेटेड” बताया जा रहा है. यही वजह है कि AI इन्फ्लुएंसर्स पर नई बहस छिड़ गई है.
6.AI इन्फ्लुएंसर क्या होते हैं?

AI इन्फ्लुएंसर ऐसे डिजिटल कैरेक्टर होते हैं जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3D मॉडलिंग और CGI तकनीक से बनाया जाता है. ये वर्चुअल पर्सनालिटी होते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट नजर आते हैं, अक्सर ये ब्रांड प्रमोशन करते हैं और साथ ही वीडियो और फोटो शेयर करते हैं. इनके जरिये ही लाखों फॉलोअर्स जुट जाते हैं लेकिन इनका वास्तविक दुनिया में उनका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता.
7.लिल मिक्वेला: AI इन्फ्लुएंसर की सबसे बड़ी मिसाल

AI इन्फ्लुएंसर की दुनिया में सबसे चर्चित नाम लिल मिक्वेला (Lil Miquela) है. 2016 में अमेरिका के स्टार्टअप ब्रूड द्वारा बनाई गई लिलप्राडा, कैल्विन क्लेन, सैमसंग, BMW जैसे ब्रांड्स के साथ काम करती है. इसके इंस्टाग्राम पर 25 लाख और टिकटॉक पर 34 लाख फॉलोअर्स हैं और इसकी अनुमानित सालाना कमाई 10 मिलियन डॉलर से अधिक बताई जाती है. यह साबित करता है कि डिजिटल इन्फ्लुएंसर अब सिर्फ प्रयोग नहीं, बल्कि बड़ा बिजनेस बन चुके हैं.
8.तो क्या ऐरा रावत भी AI इन्फ्लुएंसर हैं?

फिलहाल ऐरा रावत के मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन उनकी प्रोफाइल और वायरल तस्वीरों ने यह साफ कर दिया है कि AI और रियल इन्फ्लुएंसर्स के बीच अंतर करना आम यूजर के लिए मुश्किल होता जा रहा है. कुछ AI डिटेक्शन सॉफ्टवेयर उन्हें AI-जनरेटेड बताते हैं, जबकि कुछ लोग मानते हैं कि वह वास्तविक व्यक्ति हैं.
9.AI इन्फ्लुएंसर्स का बढ़ता बाजार और खतरे

पीआर एजेंसी ओगिल्वी की रिपोर्ट के अनुसार 2026 तक इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग बजट का 30% AI वर्चुअल इन्फ्लुएंसर्स पर खर्च हो सकता है और वैश्विक इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग इंडस्ट्री का आकार 2025 तक लगभग 32.5 बिलियन डॉलर था और अब 2026 तक ये 40 बिलियन डॉलर से अधिक का हो सकता है. यह ट्रेंड डिजिटल मार्केटिंग को पूरी तरह बदल सकता है.
10.रियल और वर्चुअल के बीच की रेखा तेजी से धुंधली हो रही

चाहे ऐरा रावत असली हों या AI उनकी वायरल कहानी यह दिखाती है कि डिजिटल दुनिया में रियल और वर्चुअल के बीच की रेखा तेजी से धुंधली हो रही है.AI इन्फ्लुएंसर अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान बन चुके हैं. आने वाले समय में यह तय करना और भी मुश्किल होगा कि स्क्रीन पर दिखने वाला चेहरा इंसान है या एल्गोरिदम.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से