लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Dec 14, 2025, 09:34 AM IST
1.कथावाचक कहां-कहां से कमाते हैं?

भारत में धार्मिक कथावाचन अब केवल आध्यात्मिक मंच तक सीमित नहीं रहा. आज की महिला कथावाचक आध्यात्म, मोटिवेशन, डिजिटल प्रभाव और ब्रांड वैल्यू—तीनों का मजबूत संगम बन चुकी हैं. जया किशोरी से लेकर चित्रलेखा तक कथावाचिकाओं की लोकप्रियता उनके प्रवचनों के साथ-साथ उनकी लाइफस्टाइल और कमाई को लेकर भी चर्चा में रहती है. अब ये आध्यात्मिक गुरु न केवल कथावाचक हैं बल्कि स्प्रिचुअल ब्रांड्स बन चुकी है. तो चलिए जाने आपकी फेवरेट कथावचाक में कौन सबसे अमीर है और किसकी कमाई का जरिया क्या है.
2.साध्वी चित्रलेखा – भक्ति, वैराग्य और विशाल फॉलोइंग

देवी चित्रलेखा , श्रीकृष्ण और राधा की भक्त हैं. वे अपनी मानदेय राशि का उपयोग गौ सेवा और अन्य परोपकारी कार्यों के लिए करती हैं. वे जया किशोरी के समान ही प्रसिद्ध हैं. वे कथावाचन के लिए कोई मानदेय नहीं लेतीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमानित
कमाई: ₹8–12 करोड़/वर्ष है और वह वृंदावन शैली की कथाओं से देश-विदेश में पहचान बना चुकी हैं.
ब्रांड/स्टाइल: ट्रेडिशनल साड़ी, रुद्राक्ष/तुलसी माला, सादा श्रृंगार.
कमाई के स्रोत: कथा कार्यक्रम, ट्रस्ट/धार्मिक आयोजन, डिजिटल चैनल.
3.देवी कृष्णप्रिया:

वे अपनी मधुर और सुरीली आवाज के लिए जानी जाती हैं. वे विशेष रूप से 'श्रीमद् भगवद् कथा' का पाठ करती हैं. कथावाचक देवी कृष्णप्रिया आज की युवा और लोकप्रिय भागवत कथावाचकों में गिनी जाती हैं.
कमाईः उनकी अनुमानित कमाई प्रतिवर्ष लगभग ₹30-50 लाख के बीच मानी जाती है, हालांकि यह आंकड़ा कथा कार्यक्रमों की संख्या और आयोजनों पर निर्भर करता है.
ब्रांड/स्टाइल: देवी कृष्णप्रिया सादगीपूर्ण लेकिन आकर्षक पारंपरिक परिधान पहनती हैं. वे अधिकतर सिल्क साड़ी, हल्के आभूषण और सिंपल मेकअप को प्राथमिकता देती हैं, जो उनकी आध्यात्मिक छवि को मजबूत करता है.
कमाई के स्रोत: भागवत कथा, प्रवचन, धार्मिक आयोजनों की फीस, यूट्यूब-सोशल मीडिया, भक्ति एल्बम, और दान-दक्षिणा उनकी आय के प्रमुख स्रोत हैं.
4.नेहा सारस्वत

दावन की रहने वाली नेहा सारस्वत भगवद् कथा सुनाने के लिए प्रसिद्ध हैं. उनके प्रवचन अक्सर सामाजिक मुद्दों पर आधारित होते हैं. कथावाचक नेहा सारस्वत एक उभरती हुई आध्यात्मिक वक्ता हैं, जिनकी पहचान भावपूर्ण कथा वाचन और युवा-अनुकूल शैली के लिए बन रही है.
कमाई: उनकी अनुमानित वार्षिक कमाई लगभग ₹15–30 लाख के बीच मानी जाती है, जो कथा की संख्या, स्थान और आयोजकों पर निर्भर करती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क कार्यक्रम के लिए वे लगभग 3 लाख रुपये शुल्क लेती हैं.
ब्रांड/स्टाइल: नेहा सारस्वत पारंपरिक और सादगीपूर्ण लुक अपनाती हैं. वे प्रायः सिंपल साड़ी या एथनिक सूट, हल्के गहने, बिंदी और सौम्य मेकअप में दिखाई देती हैं, जिससे उनकी आध्यात्मिक छवि मजबूत होती है.
कमाई के स्रोत: भागवत कथा और प्रवचन शुल्क, धार्मिक आयोजनों से मानधन, यूट्यूब/सोशल मीडिया, भक्ति गीत व रिकॉर्डिंग, तथा श्रद्धालुओं की दान-दक्षिणा उनकी आय के प्रमुख साधन हैं.
5. जया किशोरी

'आधुनिक मीरा' के नाम से मशहूर जया किशोरी युवा पीढ़ी को अपने प्रभावशाली और आकर्षक प्रवचनों के लिए जानी जाती हैं. वे मुख्य रूप से 'श्रीमद् भागवत कथा' और 'नान बाई रो मायरो' का पाठ करती हैं. एक कथा सुनाने के लिए वे लगभग 9 से 10 लाख रुपये लेती हैं. जया किशोरी भक्ति के साथ मोटिवेशनल टच के लिए जानी जाती हैं.
अनुमानित कमाई: ₹15–25 करोड़/वर्ष
ब्रांड/स्टाइल: सादे लेकिन प्रीमियम एथनिक सूट, हैंडलूम साड़ियां, सिल्वर ज्वेलरी.
कमाई के स्रोत: कथाएं, यूट्यूब/सोशल मीडिया, किताबें, कॉर्पोरेट टॉक्स.
6.पलक मिश्रा

कथावाचक पलक मिश्रा (किशोरी) युवा पीढ़ी में तेजी से लोकप्रिय हो रही आध्यात्मिक वक्ता हैं.वे 'श्री कृष्ण' और 'राम कथा' सुनाती हैं. लोगों को उनकी शांत और मधुर कथा सुनाने की शैली बहुत पसंद आती है. उन्हें जया किशोरी की प्रति भी कहा जाता है. जया किशोरी और पलक मिश्रा में कई समानताएं हैं.
कमाई: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित वार्षिक कमाई करीब ₹20–40 लाख के बीच मानी जाती है, जो कथा कार्यक्रमों, शहरों और आयोजकों पर निर्भर करती है.
ब्रांड/स्टाइल: पलक मिश्रा का स्टाइल सादगी और भक्ति का संतुलन दर्शाता है. वे आमतौर पर हल्के रंग की साड़ियाँ या ट्रेडिशनल सूट, न्यूनतम आभूषण और नैचुरल मेकअप अपनाती हैं, जिससे उनकी पहचान एक सरल और आध्यात्मिक कथावाचक के रूप में बनी रहती है.
कमाई के स्रोत: भागवत कथा व प्रवचन शुल्क, धार्मिक आयोजनों से प्राप्त मानधन, यूट्यूब व सोशल मीडिया चैनल, भक्ति संगीत/रिकॉर्डिंग और श्रद्धालुओं की दान-दक्षिणा उनकी आय के प्रमुख स्रोत हैं.
7.देवी हेमलता शास्त्री

देवी हेमलता शास्त्री एक विदुषी कथावाचिका हैं, जो भागवत कथा और वैदिक ज्ञान को सरल, भावपूर्ण और तार्किक शैली में प्रस्तुत करती हैं. वह संस्कृत श्लोकों और शास्त्रीय व्याख्या के लिए प्रसिद्ध हैं.
अनुमानित कमाई: ₹5–7 करोड़/वर्ष,
ब्रांड/स्टाइल: क्लासिक साड़ी, मिनिमल ज्वेलरी.
कमाई के स्रोत: कथा, प्रवचन, धार्मिक सम्मेलन.
8.साध्वी सरस्वती

साध्वी सरस्वती एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता हैं, जो सरल भाषा में सनातन धर्म, भक्ति, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन पर प्रेरक प्रवचन देती हैं. वह युवा कथावाचिकाएं तेजी से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रही हैं.
अनुमानित कमाई: ₹2–4 करोड़/वर्ष
ब्रांड/स्टाइल: एलिगेंट एथनिक, लोकल हैंडलूम, सस्टेनेबल एक्सेसरीज.
कमाई के स्रोत: लाइव कथाएं, यूट्यूब, रील्स, ऑनलाइन सत्संग
9.ध्यान दें

यहां गई कमाई सार्वजनिक कार्यक्रम फीस, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, किताबें, डोनेशन और ब्रांड सहयोग पर आधारित अनुमान है.
Disclaimer: यह खबर गूगल पर मौजूद कई मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. डीएनए इसकी पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से