लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Jul 04, 2025, 09:28 AM IST
1.सफेद बालों के लिए घर पर बना ले हर्बल डाई

अगर आपके बाल सफेद हो चुके हैं तो आप बिना कैमिकल बेस हेयर डाई के भी बालों को काला, भूरा या बरगंडी रंग आसानी से दे सकते हैं. इसके लिए आप घर पर ही हर्बल डाई तैयार कर सकते हैं.
2.कैसे बनेगा ब्लैक हेयर कलर

अगर आप बालों को काला करने वाला डाई चाहते हैं तो आपको मेहंदी, आंवला पाउडर, भृंगराज पाउड और इंडिगो पाउडर के साथ गुड़हल का पाउडर चाहिए होगा. सभी को एक बराबर मात्रा में मिलाकर चाय और कॉफी के पानी में मिक्स कर पेस्ट बना लें. फिर इसे 10 मिनट ढ़ककर रखें और फिर इसे बालों की सफेदी पर करीब 45 मिनट के लिए लगा लें. फिर सादे पानी से धो दें.
3.कैसे बनेगा ब्राउन हेयर कलर

अगर आपको बालों को ब्राउन रंग देना है तो आप हिना और इंडिगो पाउडर को एक समान मात्रा लेकर इसमें 2 चम्मच कॉफी पाउडर और दालचीनी का पाउडर मिक्स करें और नींबू और चाय पत्ती के पानी में इसे घोलकर 5 मिनट के लिए रखें. फिर इसे 30 मिनट के लिए बालों में लगाकर सादे पानी से धो लें.
4. दाढ़ी या आईब्रोज को काला कैसे करें

अगर आपकी दाढ़ी या आईब्रोज के बाल सफेद हो गए हैं तो इसके लिए आप समान मात्रा में मेहंदी और इंडिगो पाउडर को चुटकी भर नमक मिले गुनगुने पानी घोल कर 5 मिनट के लिए ढक दे फिर इसे आईब्रोज और दाढ़ी पर लगा लें.
5.बालों पर कलर लगाने से पहले क्या करें?

ध्यान रहे बाल, आईब्रोज और दाढ़ी पर ये हेयर डाई लगाने से पहले उसे शैंपू से धो लें फिर अच्छे से लगाएं. साथ ही डाई लगाने के बाद कम से कम शैंपू 3 दिन तक न करें.
6.क्विक कलर कैसे दें बालों-दाढ़ी या आईब्रोज को

अगर बाल, दाढ़ी या आईब्रोज को क्विक कलर देना है तो आप कॉफी पाउडर लें और उसे कंडिशनर में घोल लें और उसे अपने बालों पर लगा दें. ये तुरंत बालों की सफेदी गायब कर देंगे. लेकिन ये टेंपरोरी ऑप्शन होगा.
7.परमानेंट हेयर कलर के लिए

परमानेंट हेयर कलर के लिए आपको मेहंदी और इंडिगो का सहारा लेना होगा. दोनों को सादे पानी में चुटकी भर नमक मिलकार भी आप बालों को बरंगडी से काला रंग दे सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.