लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Apr 11, 2026, 05:54 PM IST
1.‘सबसे पुराना देश’ का असली मतलब क्या है?

जब हम “सबसे पुराने देश” की बात करते हैं, तो यह सिर्फ वर्तमान सीमाओं की बात नहीं है. असल में यहां उन सभ्यताओं की बात हो रही है, जो हजारों साल पहले शुरू हुईं और आज भी किसी न किसी रूप में जीवित हैं. यानी यह कहानी है निरंतरता (continuity) की, जहां संस्कृति और पहचान समय के साथ भी खत्म नहीं हुई.
2. सबसे प्राचीन देश में ये देश है शामिल

इतिहासकारों के अनुसार, मिस्र को दुनिया के सबसे प्राचीन देशों में सबसे ऊपर माना जाता है, जिसकी सभ्यता लगभग 3100 ईसा पूर्व से मानी जाती है. नील नदी के किनारे विकसित इस सभ्यता ने पिरामिड, राजवंश और प्रशासनिक सिस्टम जैसी कई नींव रखीं, जो आज भी अध्ययन का विषय हैं.
3.पुरानी सभ्यता में भारत की रैंकिंग क्या है?

इस सूची में भारत को अक्सर दूसरे स्थान पर रखा जाता है, जिसकी जड़ें सिंधु घाटी सभ्यता (लगभग 3300 ईसा पूर्व) तक जाती हैं. दिलचस्प बात यह है कि भारत की पहचान सिर्फ इतिहास तक सीमित नहीं रही, यह आज भी भाषा, परंपरा और जीवनशैली में उसी विरासत को जीता है. यही “लिविंग सिविलाइजेशन” वाला पहलू भारत को बाकी देशों से अलग बनाता है.
4.और किन देशों की पुरानी सभ्यता आज भी है जिंदा?

चीन का इतिहास शिया राजवंश से शुरू होकर आज तक मजबूत बना हुआ है. ईरान (प्राचीन फारस) ने साम्राज्य और प्रशासन की नई परिभाषा दी. ग्रीस ने लोकतंत्र और दर्शन की नींव रखी, जबकि जापान अपनी परंपराओं को आधुनिकता के साथ संतुलित करता रहा. इसी तरह इथियोपिया, आर्मेनिया और जॉर्जिया जैसे देश भी हजारों साल पुरानी जड़ों से जुड़े हैं.
5. ‘पुराना’ होना ही सब कुछ नहीं

यह भी सच है कि “पुराना” होना हमेशा “सफल” होने की गारंटी नहीं देता. कई प्राचीन सभ्यताएं खत्म हो गईं, लेकिन जो देश आज भी टिके हैं, उन्होंने समय के साथ खुद को बदला है. यानी असली ताकत सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि बदलाव को अपनाने की क्षमता है. दुनिया के सबसे पुराने देशों की यह लिस्ट हमें सिर्फ अतीत नहीं बताती, बल्कि यह भी सिखाती है कि पहचान को कैसे जिंदा रखा जाता है. और इस दौड़ में भारत का स्थान इसलिए खास है, क्योंकि यहां इतिहास सिर्फ किताबों में नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी में दिखता है.
6.अपनी सभ्यता को जानने का मौका

यह सिर्फ पुरान सभ्यताओं की कहानी या जानकारी भर नहीं है, बल्कि यह समझने का तरीका है कि हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारी सोच कहां से आई है. जब आप जानते हैं कि आपका देश हजारों साल पुरानी सभ्यता का हिस्सा है, तो यह एक अलग तरह का आत्मविश्वास देता है, चाहे वह करियर हो, ग्लोबल पहचान हो या अपनी जड़ों से जुड़ाव.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से