Advertisement

भारत में किस फल को शाकाहारी लोग नहीं खाते हैं? पेड़ पर उगने वाले इस फ्रूट को नॉन-वेजिटेरियन कैटेगरी में रखा जाता है

क्या आपको पता है एक फल ऐसा है जिसे भारत में कई शाकाहारी लोग खाने से बचते हैं क्योंकि इसे मांसाहारी माना जाता है. जबकि इस फल की डिमांड दुनियाभर में है और ताकत का पावरबैंक इसे माना जाता है.

ऋतु सिंह | Dec 13, 2025, 09:16 AM IST

1. ब्राह्मण और शाकाहारी लोग नहीं खाते ये फल

 ब्राह्मण और शाकाहारी लोग नहीं खाते ये फल
1

आपको जानकर सच में आश्चर्य होगा की नेचुरली उगने वाले एक फल को ब्राह्मण और कुछ शाकाहारी लोग खाते ही नहीं हैं क्योंकि इसे मांसाहार के कैटेगरी में रखा गया है. ये फल सूखने के बाद मेवे के रूप में प्रयोग होता है और ताकत का खजाना होता है. 

Advertisement

2.कौन सा है ये फल जो नॉनवेज माना गया है

कौन सा है ये फल जो नॉनवेज माना गया है
2

भारत में इसे फिग यानी अंजीर को मांसाहार माना गया है. लोग सर्दियों में खूब सूखे मेवे खाते हैं और अंजीर को सबसे खास माना जाता है. ये स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक सवाल उठता है कि अंजीर शाकाहारी है या मांसाहारी? कई लोग अंजीर के अंदर के झुर्रीदार हिस्से को देखकर भ्रमित हो जाते हैं और कहते हैं कि अंजीर मांसाहारी है.

3. अंजीर मांसाहारी क्यों माना जाता है?

 अंजीर मांसाहारी क्यों माना जाता है?
3

अंजीर को मांसाहारी इसलिए माना जाता है क्योंकि इसके परागण की प्रक्रिया में फिग वास्प (Fig Wasp) नामक एक कीट  अंजीर के फल के अंदर प्रवेश कर अंडे देता है और वहीं मर जाता है. बाद में फल के भीतर मौजूद प्राकृतिक एंजाइम उस कीट के शरीर को पूरी तरह विघटित कर देते हैं.
 

4.किस धर्म के लोग नहीं खाते अंजीर?

किस धर्म के लोग नहीं खाते अंजीर?
4

धार्मिक मान्यताओं विशेषकर जैन और कुछ वैष्णव परंपराओं में किसी भी भोजन में कीट की मृत्यु जुड़ी होने पर उसे अशुद्ध माना जाता है. इसी कारण कुछ लोग अंजीर को मांसाहारी श्रेणी में रखते हैं, हालांकि वैज्ञानिक रूप से यह एक शाकाहारी फल ही है.

5.तो क्या सच में अंजीर मांसाहारी है?

तो क्या सच में अंजीर मांसाहारी है?
5

अंजीर पूरी तरह वनस्पति (शाकाहारी) फल है और इसे पौधा ही उत्पन्न करता है.भ्रम इसलिए होता है क्योंकि कुछ किस्मों के अंजीर के परागण में “फिग वास्प” नामक कीट शामिल होता है. यह कीट फल के अंदर प्रवेश करता है, लेकिन फल बनने की प्रक्रिया में मौजूद प्राकृतिक एंज़ाइम उस कीट को पूरी तरह तोड़ देते हैं, इसलिए तैयार अंजीर में कीट का कोई अवशेष नहीं रहता. धार्मिक और आस्थागत कारणों (खासतौर पर जैन परंपरा) में इसे अशुद्ध माना जाता है, इसलिए कुछ लोग इसे नहीं खाते.पोषण, विज्ञान और भोजन की श्रेणी में अंजीर शुद्ध शाकाहारी ही है.
 

6.भारत में अंजीर सबसे ज्यादा कहां होता है?

भारत में अंजीर सबसे ज्यादा कहां होता है?
6

भारत में अंजीर की खेती गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में होती है, लेकिन महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उत्पादक है. पुणे और उसके आसपास लगभग 900 हेक्टेयर भूमि पर इसकी खेती की जाती है. यहाँ उगाए जाने वाले "पुणे अंजीर" अपने मीठे स्वाद, मुलायम बनावट और लंबे समय तक ताज़ा रहने की क्षमता के कारण पूरे देश में बहुत लोकप्रिय हैं. अंजीर स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर है. सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर यह आपके स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचा सकता है.
 

7.अंजीर दुनिया के सबसे पुराने उगाए जाने वाले फलों में से एक है

अंजीर दुनिया के सबसे पुराने उगाए जाने वाले फलों में से एक है
7

अंजीर दुनिया के सबसे पुराने उगाए जाने वाले फलों में से एक है. इसके झुर्रीदार भीतरी भाग वास्तव में बीज होते हैं, जिन्हें एचेन्स कहा जाता है. प्राचीन यूनानियों के लिए अंजीर पवित्र माने जाते थे और ओलंपिक विजेताओं को पुरस्कार के रूप में अंजीर दिए जाते थे. यह फल शुष्क जलवायु में सबसे अच्छी तरह उगता है. अंजीर का फल एक बंद फूल के अंदर बनता है, जहाँ हवा या मधुमक्खियों द्वारा परागण संभव नहीं होता है. एक विशेष प्रकार का ततैया फूल में प्रवेश करता है लेकिन बाहर नहीं निकल पाता और मर जाता है. अंजीर में मौजूद फिसिन एंजाइम बाद में फल को प्रोटीन में परिवर्तित कर देता है. इस प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि अंजीर मांसाहारी होते हैं, लेकिन सभी अंजीर के साथ ऐसा नहीं होता है.
 

8.इसे समझ लें

इसे समझ लें
8

विशेषज्ञों का कहना है कि यह परागण केवल अंजीर की कुछ खास किस्मों में ही होता है. खेती की जाने वाली अधिकांश किस्मों को ततैया द्वारा परागण की आवश्यकता नहीं होती है. सूखे अंजीर के 99% में यह प्रक्रिया नहीं होती है. इसलिए, इनके अंदर के बीज केवल बीज होते हैं, कीट के अवशेष नहीं. अंजीर को पूरी तरह शाकाहारी माना जाता है. इसके झुर्रीदार हिस्से प्राकृतिक बीज होते हैं. हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिकांश अंजीर शाकाहारियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और पौष्टिक सूखे फल हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement