लाइफस्टाइल
ऋतु सिंह | Mar 07, 2026, 08:16 AM IST
1. वैश्विक सैन्य शक्ति सूचकांक में 3 देशों की रैंकिंग हैरान कर रही है

वैश्विक सैन्य शक्ति सूचकांक (Global Firepower Index) 2026 की सूची जारी हो चुकी है जिसमें दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग सामने आई है. इस साल की रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं, खासकर भारत, फ्रांस और पाकिस्तान की स्थिति की रैंकिंग बेहद आश्चर्यजनक है (Photo Credit - AI Generated)
2.2026 में दुनिया का सबसे शक्तिशाली मिलिट्री वाल देश कौन सा है?

2026 की ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने एक बार फिर पहला स्थान बरकरार रखा है.अमेरिका का Power Index Score: 0.0741 है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका सैन्य बजट, तकनीक, परमाणु शक्ति और वैश्विक सैन्य उपस्थिति के मामले में अन्य देशों से काफी आगे है. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी रक्षा बजट दुनिया के कई देशों के कुल सैन्य खर्च से भी अधिक है, जिससे उसकी शीर्ष स्थिति मजबूत बनी हुई है. (Photo Credit - AI Generated)
3.रूस की मजबूत मौजूदगी

Global Firepower Index में रूस दूसरे स्थान पर और इसके Power Index Score: 0.0791 है. हालांकि स्कोर में हल्की गिरावट के बावजूद रूस ने दूसरा स्थान बरकरार रखा है.यूक्रेन युद्ध के बाद भी रूस की परमाणु और मिसाइल क्षमताएं उसे शीर्ष देशों में बनाए रखती हैं.(Photo Credit - AI Generated)
4.चीन तीसरे स्थान पर मौजूद है

Global Firepower Index में चीन तीसरे नंबर पर है और इसका Power Index Score: 0.0919 है. चीन लगातार अपने नौसैनिक और साइबर वॉरफेयर क्षमता में निवेश कर रहा है. विशेषज्ञ इसे भविष्य का सबसे बड़ा सैन्य चुनौतीकर्ता मानते हैं.(Photo Credit - AI Generated)
5.भारत की रैंकिंग 2026 में पहुंची चौथी, लेकिन क्यों गिरा स्कोर?

Global Firepower Index में भारत 2026 में चौथे स्थान पर रहा है जो कि सैन्य ताकत के लिहाज से बड़ी उपलब्धि है.भारत का Power Index Score 2026: 0.1346 जबकि 2025 में स्कोर: 0.1184 (Photo Credit - AI Generated)
6.फ्रांस और जापान की रैंकिंग सुधरी, लेकिन पाकिस्तान गिरता जा रहा

फ्रांस और जापान ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है.जबकि पाकिस्तान की हालत खराब, रैंकिंग में बड़ी गिरावट भारत के पड़ोसी और प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की स्थिति 2026 में कमजोर हो गई है. जबकि 2024 में उसका 9वां स्थान और फिर 2025 में 12वां स्थान हुआ लेकिन अब 2026 में इसका 14वां स्थान है. विशेषज्ञों के अनुसार, आर्थिक संकट, रक्षा बजट में कटौती और तकनीकी निवेश की कमी पाकिस्तान की गिरती रैंकिंग का प्रमुख कारण है. (Photo Credit - AI Generated)
7.टॉप 10 सबसे शक्तिशाली देश (Global Firepower 2026)

टॉप 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में 5 से 10 के पायदान पर ये देश आते हैं-
5 दक्षिण कोरिया
6 फ्रांस
7 जापान
8 यूनाइटेड किंगडम (UK)
9 तुर्की
10 इटली (Photo Credit - AI Generated)
8.स्कोर बढ़ा लेकिन भारत की रैंकिंग कमजोर हुई

भारत की रैंकिंग में गिरावट के मुख्य कारण रक्षा अनुसंधान और विकास (R&D) पर कम खर्च करना है. भारत का खर्च अमेरिका, रूस और चीन की तुलना में कम रक्षा बजट है. स्वदेशी हथियार उत्पादन में प्रगति के बाद भी आयात पर निर्भरता भारत की कम नहीं हुई है. हालांकि, भारत ने सैन्य बलों की संख्या, परमाणु क्षमता और मिसाइल कार्यक्रम में मजबूती दिखाई है, जिससे वह शीर्ष 5 में बना हुआ है. (Photo Credit - AI Generated)
9. Global Firepower Index क्या है और स्कोर कैसे काम करता है?

Global Firepower Index 2005 से सैन्य शक्ति की रैंकिंग जारी कर रहा है. यह सूचकांक 60+ पैरामीटर पर आधारित होता है, जैसे सैन्य बजट, सैनिकों की संख्या, हथियार और टैंक, नौसेना और वायुसेना, परमाणु क्षमता और लॉजिस्टिक्स और तकनीकी ताकत तक. इस कैटेगरी में देखी जाती है. इस इंडेक्स में जितना कम स्कोर, उतनी अधिक सैन्य शक्ति मानी जाती है. (Photo Credit - AI Generated)
10.क्या भारत भविष्य में टॉप 3 में आ सकता है?

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत रक्षा बजट बढ़ाता है और स्वदेशी हथियार उत्पादन तेज करता है तो उसके टॉप 3 में आने की पूरी उम्मीद रहेगी. साथ ही भारत अगर AI और साइबर वॉरफेयर में निवेश करता हैतो अगले दशक में भारत टॉप 3 सैन्य शक्तियों में शामिल हो सकता है.यह रिपोर्ट बताती है कि आने वाले वर्षों में तकनीक, रक्षा अनुसंधान और बजट ही वैश्विक सैन्य संतुलन तय करेंगे. (Photo Credit - AI Generated)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से