Advertisement

भारत के टॉप 7 होलसेल टी-शर्ट मार्केट कहां हैं? जहां कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड सरीखे शर्ट और टॉप

Cheapest Markets for Shirts and Tops: क्या आप जानते हैं ऑनलाइन या मॉल में जो टी-शर्ट ₹600-₹800 में मिलती है, उसका असली दाम क्या होता है? भारत के कुछ ऐसे होलसेल बाजार हैं जहां यही माल ₹200-₹300 में आसानी से मिल जाता है और यहीं से छोटे दुकानदार से लेकर बड़े ब्रांड तक अपना स्टॉक उठाते हैं.

ऋतु सिंह | May 06, 2026, 12:42 PM IST

1. ब्रांडेड दिखने वाली टी-शर्ट और टॉप्स यहीं से खरीदते हैं छोटे दुकानदार

 ब्रांडेड दिखने वाली टी-शर्ट और टॉप्स यहीं से खरीदते हैं छोटे दुकानदार
1

भारत के कई बड़े होलसेल मार्केट ऐसे हैं जहां ब्रांडेड दिखने वाली टी-शर्ट और टॉप्स बेहद सस्ते दामों में मिल जाते हैं. यही वजह है कि रिटेल में ₹600–₹800 में बिकने वाला कपड़ा यहां ₹200–₹300 में खरीदा जाता है. छोटे दुकानदार से लेकर बड़े ब्रांड तक, ज्यादातर स्टॉक इन्हीं बाजारों से उठाया जाता है, जिससे प्रोडक्ट की असली कीमत और मार्केट रेट में बड़ा अंतर दिखता है. तो चलिए जानते हैं कहां-कहां है ये सस्ते होलसेल मार्केट जहां से आप खुद के लिए या अपनी बिजनेस के लिए माल उठा सकते हैं. (फोटो एआई)
 

Advertisement

2.गांधी नगर मार्केट दिल्ली

गांधी नगर मार्केट दिल्ली
2

दिल्ली का गांधी नगर एशिया के सबसे बड़े रेडीमेड गारमेंट बाजारों में गिना जाता है और यहां टी-शर्ट की रेंज इतनी बड़ी है कि लोकल दुकानदार से लेकर ऑनलाइन सेलर तक यहीं से माल खरीदते हैं. यहां ₹150 से ₹300 में बेसिक टी-शर्ट मिल जाती है जो रिटेल में ₹600-₹800 तक बिकती है. खास बात यह है कि यहां महिलाओं और लड़कियों के लिए ट्रेंडी प्रिंट और ओवरसाइज टी-शर्ट की भारी डिमांड रहती है जो तेजी से रोटेट होती है.  (फोटो एआई)

3.सरोजिनी नगर और जनपथ दिल्ली

सरोजिनी नगर और जनपथ दिल्ली
3

सरोजिनी नगर और जनपथ को आमतौर पर रिटेल मार्केट माना जाता है लेकिन इनके पीछे का होलसेल नेटवर्क काफी बड़ा है. यहां एक्सपोर्ट सरप्लस टी-शर्ट ₹100-₹250 में मिल जाती हैं जिनकी क्वालिटी कई बार बड़े ब्रांड जैसी होती है. यही माल बाद में अलग-अलग शहरों में ₹500-₹700 में बिकता है और खासकर महिला फैशन में इसकी खपत सबसे ज्यादा देखी जाती है.  (फोटो एआई)

4.सूरत टेक्सटाइल मार्केट गुजरात

सूरत टेक्सटाइल मार्केट गुजरात
4

सूरत सिर्फ साड़ियों के लिए नहीं बल्कि तेजी से बढ़ते टी-शर्ट मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भी उभर रहा है. यहां फैक्ट्री रेट पर ₹120-₹250 में टी-शर्ट तैयार मिलती है और bulk खरीद पर कीमत और कम हो जाती है. सूरत की खासियत है डिजाइन की तेजी, यानी जो ट्रेंड आज सोशल मीडिया पर दिखता है, उसका प्रोडक्शन यहां कुछ ही दिनों में शुरू हो जाता है, जिससे महिला फैशन सेगमेंट को लगातार नया स्टॉक मिलता रहता है.  (फोटो एआई)
 

5.तिरुप्पुर तमिलनाडु

तिरुप्पुर तमिलनाडु
5

तिरुप्पुर को भारत का निटवेयर कैपिटल कहा जाता है और यहां से देश-विदेश में टी-शर्ट सप्लाई होती है. यहां की फैक्ट्रियों में ₹150-₹300 के बीच हाई क्वालिटी कॉटन टी-शर्ट तैयार होती हैं जो ब्रांडेड लेबल लगने के बाद ₹800-₹1500 तक बिकती हैं. इस मार्केट की ताकत इसकी एक्सपोर्ट क्वालिटी और बड़े पैमाने पर उत्पादन है, जिससे छोटे व्यापारी भी कम दाम में अच्छा माल उठा पाते हैं.  (फोटो एआई)
 

6.मणिनगर और रिंग रोड मार्केट अहमदाबाद

मणिनगर और रिंग रोड मार्केट अहमदाबाद
6

अहमदाबाद के मणिनगर और रिंग रोड इलाकों में तेजी से टी-शर्ट का होलसेल कारोबार बढ़ा है जहां ₹130-₹280 में ट्रेंडी टी-शर्ट मिलती हैं. यहां खास तौर पर युवाओं और महिलाओं के लिए कैजुअल वियर की बड़ी वैरायटी मिलती है और छोटे शहरों के व्यापारी बड़ी मात्रा में यहां से खरीदारी करते हैं.  (फोटो एआई)
 

7.कोलकाता बड़ा बाजार

कोलकाता बड़ा बाजार
7

कोलकाता का बड़ा बाजार पुराने समय से होलसेल ट्रेड का केंद्र रहा है और यहां टी-शर्ट की कीमत ₹120 से शुरू होकर ₹300 तक जाती है. इस मार्केट की खासियत है कम कीमत में bulk स्टॉक, जिससे पूर्वी भारत के कई राज्यों में सप्लाई होती है और छोटे दुकानदारों के लिए यह एक भरोसेमंद सोर्स बना हुआ है.  (फोटो एआई)
 

8.मुंबई दादर और धारावी मार्केट

मुंबई दादर और धारावी मार्केट
8

मुंबई के दादर और धारावी इलाकों में टी-शर्ट का छोटा लेकिन तेज़ी से बढ़ता होलसेल नेटवर्क मौजूद है जहां ₹150-₹350 में माल मिल जाता है. यहां की खासियत है लोकल मैन्युफैक्चरिंग और तेजी से बदलते डिजाइन, जिससे फैशन ट्रेंड्स के हिसाब से स्टॉक तुरंत तैयार हो जाता है और यही वजह है कि महिला फैशन सेगमेंट में यहां की मांग लगातार बढ़ रही है.  (फोटो एआई)
 

9. इस कारोबार का बड़ा डील समझिए

 इस कारोबार का बड़ा डील समझिए
9

टी-शर्ट का यह पूरा बाजार सिर्फ सस्ते दाम पर खरीद और महंगे में बेचने तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें सबसे बड़ा रोल ट्रेंड की स्पीड का है. जो डिजाइन तेजी से बिकता है, वही असली कमाई कराता है और महिला फैशन इस रेस में सबसे आगे है क्योंकि यहां ट्रेंड सबसे जल्दी बदलता है. यही कारण है कि होलसेल मार्केट सिर्फ व्यापार का केंद्र नहीं बल्कि पूरे फैशन इंडस्ट्री की धड़कन बन चुके हैं.  (फोटो एआई)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement