लाइफस्टाइल
मोहम्मद साबिर | May 16, 2026, 10:00 PM IST
1.सदर बाजार (Sadar Bazaar)

भारत का सबसे बड़ा लेडी बैग्स का होलसेल मार्केट दिल्ली में है. दिल्ली के सदर बाजार में आपको स्टाइलिश और अच्छे बैग्स काफी किफायती दाम में मिल जाएंगे. यहां आपको छोटे क्लच, कॉलेज बैग और पार्टी वियर हैंडबैग्स सस्ते में मिल जाएंगे. यहां पर 20-30 रुपये शुरू होकर 500 रुपये तक थोक रेट में बैग मिल जाएंगे.
2.नबी करीम (Nabi Karim)

दिल्ली के नबी करीम की मार्केट में भी लेडीज बैग्स सस्ते में मिलते हैं. नबी करीम मार्केट में लेडीज़ पर्स, टोट बैग्स, और इम्पोर्टेड बैग्स मिलते हैं. यहां पर 150 से लेकर 800 रुपये तक रेंज तक थोक में मिलते हैं.
3.क्रॉफर्ड मार्केट और अब्दुल रहमान स्ट्रीट (Crawford & Abdul Rehman Street)

मुंबई की क्रॉफर्ड मार्केट और अब्दुल रहमान स्ट्रीट स्टाइलिश लेडीज बैग्स की अच्छी होलसेल मार्केट है. इस मार्केट में फैशन ट्रेंड के हिसाब से बैग्स मिलते हैं. इसी मार्केट में सबसे पहले विदेशी और स्टाइलिश बैग्स आते हैं और यहां 100 रुपये की रेंज से थोक में बैग्स शुरू हो जाते हैं.
4.बड़ा बाजार (Burrabazar)

कोलकाता की बड़ा बाजार भी लेडीज बैग की होलसेल मार्केट है. यहां थोक और रिटेल दोनों तरह से बैग्स मिलते हैं. इस मार्केट में ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के बैग्स उपलब्ध हैं और यहां काफी तगड़ा कलेक्शन भी मिल जाएगा. इस मार्केट में 50 से 600 के बीच थोक में बैग्स मिल जाते हैं.
5.पेट्टाह मार्केट (Petta Market)

साउथ भारत में बल्क बैग्स की खरीदारी के लिए बेंगलुरु की पेट्टाह मार्केट (Petta Market) सबसे बढ़िया जगह है. इस मार्केट में कॉलेज बैग्स से लेकर कॉर्पोरेट और फैंसी लेडीज बैग थोक के भाव से मिलते हैं.
6.रिंग रोड मार्केट (Ring Road Market)

सूरत अब कपड़ा मार्केट के साथ-साथ लेडीज एक्सेसरीज और फैंसी हैंडबैग्स का बड़ा होलसेल मार्केट बन गया है. सूरत की इस मार्केट में बैग्स फैक्ट्री प्राइस पर सस्ते बैग थोक के भाव में मिलते हैं.